25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपीएम मोदी को शामिल कर वैश्विक संघर्ष विराम के लिए आयोग बनाए...

पीएम मोदी को शामिल कर वैश्विक संघर्ष विराम के लिए आयोग बनाए UN, इस देश के राष्ट्रपति की मांग

Published on

न्यूयॉर्क

मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र में एक आयोग स्थापित करने का प्रस्ताव रखेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पोप फ्रांसिस और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य युद्ध को रोकना और विश्व शांति सुनिश्चित करने के लिए कम से कम पांच साल के लिए संघर्ष विराम करना है।

एंड्रेस मैनुअल को उम्मीद- इन लोगों की बात को सुनेगी पूरी दुनिया
ओब्रेडोर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तीन महान शक्तियां रूस, चीन और अमेरिका की सरकारें, उनकी बात को सुनेंगी और एक मध्यस्थता स्वीकार करेंगी।उन्होंने प्रस्ताव दिया कि आयोग में प्रधानमंत्री मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस और पोप फ्रांसिस शामिल होंगे और वे हर जगह युद्ध को रोकने के लिए जल्द ही मिलेंगे और एक प्रस्ताव पेश करेंगे।

पीएम मोदी के अलावा पोप फ्रांसिस और एंटोनियो गुटारेस होंगे शामिल
मैक्सिको के राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि वह जिस आयोग का प्रस्ताव कर रहे हैं, उसमें विश्व के नेता प्रधानमंत्री मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस और पोप फ्रांसिस शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हर जगह युद्ध को रोकना और कम से कम पांच साल के लिए संघर्ष विराम के लिए एक समझौते पर पहुंचना होगा।

वैश्विक शांति के लिए आयोग करेगा काम
इससे दुनियाभर की सरकारें अपने लोगों का समर्थन करने के लिए खुद को समर्पित कर सकें, खासकर उन लोगों को जो युद्ध से और युद्ध के प्रभाव से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ओब्रेडोर ने कहा कि यह स्पष्ट है कि निर्दोष लोगों की जान जा रही है और इसलिए सभी को शांति के लिए प्रयास करने होंगे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...