8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUNHRC: चीन के बाद अब रूस के खिलाफ भारत ने नहीं किया...

UNHRC: चीन के बाद अब रूस के खिलाफ भारत ने नहीं किया वोट

Published on

नई दिल्ली,

रूस में मानवाधिकार के मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक में उसके खिलाफ एक प्रस्ताव लाया गया. नाटो से जुड़े तमाम देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया. हालांकि भारत ने इस प्रस्ताव पर वोटिंग से दूरी बना ली. इससे पहले यूएनएचआरसी में चीन के खिलाफ भी उइगर मुसलमानों को लेकर प्रस्ताव लाया गया था, जिससे भारत दूर रहा था. तब विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह हमेशा से ही ‘Country-Specific Resolutions’ पर विश्वास नहीं रखता है. इसके स्थान पर वह हमेशा सिर्फ बातचीत के जरिए समाधान पर जोर देता है.

5 देशों ने किया प्रस्ताव का विरोध
UNHRC में रूस के भीतर मानवाधिकार की स्थिति को लेकर एक प्रस्ताव लाया गया था. इस प्रस्ताव पर चीन के अलावा बोलिविया, क्यूबा, कजाकिस्तान और वेनेजुएला समेत 6 देशों ने विरोध में वोट किया. जबकि भारत के साथ-साथ अर्मेनिया, ब्राजील, इंडोनेशिया, लीबिया, मलेशिया, मेक्सिको, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), उज्बेकिस्तान, नेपाल, सूडान, कतर और पाकिस्तन ने खुद को वोटिंग से दूर रखा.

नाटो देशों ने किया प्रस्ताव का समर्थन
रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका और नाटो (NATO) देशों के बीच ठनी हुई है. ऐसे में अर्जेंटीना, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, जापान, लक्जमबर्ग, यूक्रेन, नीदरलैंड, पोलैंड, कोरिया, यूक्रेन, ग्रेट ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग की है.

चीन के खिलाफ प्रस्ताव से भी भारत रहा दूर
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में गुरुवार को चीन के खिलाफ एक प्रस्ताव लाया गया था. चीन के उइगर मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार को लेकर पश्चिमी देशों ने ये प्रस्ताव तैयार किया था. हालांकि इस प्रस्ताव को पर्याप्त वोट नहीं मिले इसलिए ये गिर गया, लेकिन बड़ी बात ये रही कि भारत ने इससे जुड़ी वोटिंग प्रक्रिया में ही हिस्सा नहीं लिया. तब उसके साथ कुछ दूसरे देशों ने भी वोटिंग से दूरी बना ली थी. बाद में विदेश मंत्रालय ने एक जारी बयान में साफ किया था कि भारत कभी भी ‘Country-Specific Resolutions’ में विश्वास नहीं जताता है. वह हमेशा से मानवाधिकारों का सम्मान करता है. ऐसे में भारत UNHRC में अपने पुराने रुख पर कायम रहा और इस मुद्दे पर वोट देने से दूरी बना ली.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...