7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान को बारूद का ढेर बनाने में जुटा US, शाही के 'कांटों'...

ताइवान को बारूद का ढेर बनाने में जुटा US, शाही के ‘कांटों’ से जंग में हर कदम पर मरेगा चीन

Published on

ताइपे

चीन के भीषण हमले के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब अमेरिका ताइवान को बारूद का ढेर बनाने में जुट गया है। अमेरिका की योजना है कि ताइवान के पास इतने बड़े पैमाने पर गोला बारूद और हथियार हो कि वह बिना अमेरिकी मदद के भी लंबे समय तक चीन के हमले का सामना कर सके। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हम ताइवान को शाही जानवर की तरह से बनाना चाहते हैं ताकि चीन समुद्र और हवा में चौतरफा घेरेबंदी करके अगर हमला करे तो उसे कदम-कदम पर गंभीर घाव का सामना करना पड़े।

अमेरिकी अधिकारियों ने न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स को बताया कि चीन के हाल ही में हुए नौसैनिक और हवाई अभ्‍यास को देखते हुए वे ताइवान के पास हथियारों का विशाल भंडार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि चीनी सेना के अभ्‍यास से यह पता चलता है कि वे ताइवान पर हमला करने से पहले उसको चारों ओर से घेरेबंदी करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। ऐसे में ताइवान को तब तक चीन से जंग लड़नी होगी जब तक कि अमेरिका या उसके सहयोगी देशों की सेना हस्‍तक्षेप न कर दे।

‘अभी यूक्रेन को हथियारों की सप्‍लाइ को प्राथमिकता’
विश्‍लेषकों के मुताबिक अमेरिका की ताइवान को हथियारों का ढेर बनाने की रणनीति में कई चुनौतियां भी हैं। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने अभी यूक्रेन को हथियारों की सप्‍लाइ को प्राथमिकता में रखा हुआ है। इससे पश्चिमी देशों के हथियारों का जखीरा खाली हो गया है। हथियारों को बनाने वाली कंपनियां विशाल और लंबे समय तक ऑर्डर मिले बिना नई प्रोडक्‍शन लाइन बनाने से बच रही हैं। अभी यह भी पता नहीं है कि अगर अमेरिका ताइवान को हथियारों की आपूर्ति बढ़ाता है तो चीन उसका किस तरह से जवाब देगा।

अमेरिकी अधिकारी अब यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि किस तरह के और कितने हथियार ताइवान को चोरी छिपे बेचे जाएं। अमेरिका छोटे और आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाए जाने वाले हथियारों के पक्ष में है। बाइडन प्रशासन ने 2 सितंबर को ऐलान किया कि उसने 1.1 अरब डॉलर के हथियारों के छठवें पैकेज को मंजूरी दे दी है। इसमें तटीय इलाके में लगाए जाने वाली 60 हारपून एंटी शिप मिसाइल भी शामिल है। अमेरिका यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि ताइवान को हथियार तय समय पर मिल जाएं।

अमेरिका की रणनीति पर भड़का चीन, पीएलए कर रही अभ्‍यास
अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने ऐलान किया था कि अमेरिका ताइवान की आजादी को बढ़ावा नहीं दे रहा है। साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा था कि यह उनका फैसला है। अमेरिका की चीन को भरोसा देने के लिए साल 1979 से ही यह नीति रही है कि वह ताइवान की आजादी को समर्थन नहीं देता है। उधर, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पिछले महीने एक भाषण में कहा था कि अमेरिका लगातार कई घातक हथियार बेचकर और नेताओं की यात्रा से अपनी दशकों पुरानी स्थिति को कमजोर कर रहा है। अमेरिका की संसद की अध्‍यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद पीएलए ने ताइवान को चारों ओर से घेरकर जोरदार युद्धाभ्‍यास किया था। उसने ताइवान के ऊपर से मिसाइलें भी दागी थीं। इनमें से चार तो जापानी क्षेत्र में गिरी थीं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...