8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS: भारतीय मूल के 4 लोगों का अपहरण, आठ महीने की बच्ची...

US: भारतीय मूल के 4 लोगों का अपहरण, आठ महीने की बच्ची भी शामिल

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के चार लोगों के अपहरण की खबर है. अगवा किए गए लोगों में आठ महीने की बच्ची भी शामिल है. यह घटना सोमवार को कैलिफोर्निया की मर्स्ड काउंटी में हुई. काउंटी के शेरिफ ऑफिस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अगवा किए गए लोगों में 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27), उनकी आठ महीने की बेटी अरूही धेरी और 39 साल के एक शख्स अमनदीप सिंह हैं.

पुलिस का कहना है कि इन चारों लोगों को साउथ हाईवे 59 से उठा लिया गया. पुलिस ने बतया कि संदिग्ध अपहरणकर्ता खतरनाक और हथियारों से लैस है. एबीसी 30 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के संबंध में अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है क्योंकि जांच अभी शुरुआती चरण में है.

अभी अपहरणकर्ता का खुलासा नहीं हो पाया है और ना ही अपहरण के उद्देश्य का पता चल पाया है. शेरिफ कार्यालय से सोमवार को जारी बयान में आमजन से किसी भी संदिग्ध शख्स के संपर्क में आने से बचने की अपील की गई है.

बता दें कि साल 2019 में भारतीय मूल के एक टेक्नीशियन तुषार अत्रे अपनी प्रेमिका की कार में मृत पाए गए थे. अमेरिका में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी के मालिक ने उनका कैलिफोर्निया में उन्हीं के घर से अपहरण कर लिया था. अपहरण से कुछ ही घंटों के भीतर उनका शव बरामद किया गया था.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...