7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPM मोदी-जेलेंस्की की बात से US खुश! कहा- पुतिन को अलग-थलग कर...

PM मोदी-जेलेंस्की की बात से US खुश! कहा- पुतिन को अलग-थलग कर दिया

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात करने का संज्ञान लेते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने और अलग-थलग कर दिया है। हालांकि, इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन और पीएम मोदी के बीच बातचीत की जानकारी नहीं दी है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां पियरे ने मंगलवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम इस बात को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट हैं और हम यह बात दुनिया भर के देशों से कह रहे हैं कि वे (यूक्रेन पर रूस के हमले के बारे में) सार्वजनिक तौर पर बोलें और इसमें कूटनीतिक रूप से शामिल होना जारी रखें। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री (मोदी) यही कर रहे हैं।’

प्रेस सचिव ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच किसी हालिया वार्ता को लेकर उनके पास कुछ कहने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन प्रत्यक्ष रूप से पुतिन को लेकर की गई उनकी सार्वजनिक टिप्पणियां बहुत स्पष्ट हैं।’ पियरे ने कहा कि पुतिन को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने और अलग-थलग कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘जहां तक संभावित परमाणु खतरे की बात है, तो हम इसके बारे में बहुत स्पष्ट हैं। हम हर परमाणु हथियार या परमाणु शक्ति के प्रदर्शन को बहुत गंभीरता से लेते हैं।’ पियरे ने कहा कि यूक्रेन अपनी संप्रभुता के लिए लड़ रहा है।

पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा- यूक्रेन संकट का ‘सैन्य समाधान’ नहीं हो सकता
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की और इस बात पर बल दिया कि यूक्रेन संकट का कोई ‘सैन्य समाधान’ नहीं हो सकता। उन्होंने यह रेखांकित भी किया कि परमाणु प्रतिष्ठानों को खतरे में डालने के दूरगामी और विनाशकारी प्रभाव हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी और जेलेंस्की ने यूक्रेन में जारी युद्ध पर बातचीत की और इस दौरान एकबार फिर दोहराया कि वार्ता और कूटनीति के जरिए ही इसका समाधान निकल सकता है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...