11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयविवेक रामास्वामी के लिए जगी अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने की आस, डोनाल्ड...

विवेक रामास्वामी के लिए जगी अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने की आस, डोनाल्ड ट्रंप की लिस्ट में शामिल है नाम

Published on

वाशिंगटन:

कारोबारी से राजनीतिक नेता बने भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी उन नामों में शामिल हैं, जिन पर पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपने उपराष्ट्रपित के रूप में विचार कर रहे हैं। पोलिटिको डाट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्स न्यूज टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान मेजबान ने मंगलवार को ट्रंप से उपराष्ट्रपति पद लिए उनकी पसंद के छह संभावित विकल्पों के बारे में पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए ट्रंप ने दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस, हवाई की पूर्व सांसद तुलसी गेबार्ड, विवेक रामास्वामी, फ्लोरिडा के प्रतिनिधि बायरन डोनाल्ड्स और साउथ डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोएम नाम लिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली का नाम नहीं लिया जो अभी भी दौड़ में हैं। 38 साल के रामास्वामी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ना चाहते थे। वह लगातार इसके लिए कोशिश में भी लगे थे लेकिन जनवरी में आयोवा कॉकस में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ से खुद को पीछे कर लिया था। इसके बाद उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि वह राष्ट्रपति चुनाव से हटते हुए अपना सपोर्ट ट्रंप को दे रहे हैं।

रामास्वामी ने भी दिया था उपराष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने का संकेत
फॉक्स न्यूज टाउन हॉल इवेंट की मेजबान लौरा इंग्राहम ने जब डोनाल्ड ट्रंप से पूछा कि क्या वे सभी आपकी सूची में हैं तो इस पर ट्रंप ने कहा, वे सब सूची में हैं। ईमानदारी से कहूं तो वे सभी लोग अच्छे हैं। वे सभी अच्छे हैं और मजबूत हैं।’ रामास्वामी ने इससे पहले अगस्त 2023 में रिपब्लिकन नामांकन नहीं होने की सूरत में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने का संकेत दिया था। अब डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पद के लिए उनका नाम लिया है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...