12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के साथ चाहते हैं अच्छे संबंध, लेकिन... बांग्लादेश के सर्वेसर्वा मोहम्मद...

भारत के साथ चाहते हैं अच्छे संबंध, लेकिन… बांग्लादेश के सर्वेसर्वा मोहम्मद यूनुस की अकड़ तो देखें

Published on

ढाका

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने रविवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ अच्छे संबंध बरकरार रखना चाहता है लेकिन ये संबंध समानता एवं निष्पक्षता पर आधारित होने चाहिए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ ने कहा कि 84 वर्षीय यूनुस ने यह टिप्पणी उन छात्रों के साथ एक बैठक के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए की, जिन्होंने पिछले महीने छात्र-जन क्रांति में भाग लिया था जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद छोड़ना पड़ा था। यूनुस लगातार अपने भाषणों में भारत के खिलाफ तीखापन ला रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने कहा था कि भारत को यह विचार त्याग देना चाहिए कि सिर्फ शेख हसीना ही बांग्लादेश में शांति और स्थिरता ला सकती हैं।

मोहम्मद यूनुस ने क्यों लगाया ‘लेकिन’
मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक महफूज आलम ने यूनुस के हवाले से कहा, ”हमें भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की आवश्यकता है, लेकिन ये संबंध समानता और निष्पक्षता पर आधारित होने चाहिए।” महफूज ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि मुख्य सलाहकार ने कहा कि बांग्लादेश पड़ोसियों के साथ संबंध बनाए रखने में आपसी सम्मान और समानता को हमेशा महत्व देता है। उन्होंने क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) को पुनर्जीवित करने पर बल दिया।

अमेरिका समर्थक नेता हैं मोहम्मद यूनुस
सरकारी नौकरियों में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को लेकर छात्रों के नेतृत्व में हुए सरकार विरोधी अप्रत्याशित प्रदर्शनों के बाद हसीना ने पांच अगस्त को इस्तीफा दे दिया था और वह भारत चली गई थीं। इसके कुछ दिनों बाद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। यूनुस को अमेरिका की पंसद वाला नेता माना जाता है। शेख हसीना भी दावा कर चुकी हैं कि उनको पद से हटाने की साजिश अमेरिका ने रची। कई ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं कि अमेरिकी अधिकारियों ने बांग्लादेश में आंदोलन को हवा दी थी।

शेख हसीना को लेकर भी भारत के खिलाफ की थी टिप्पणी
यूनुस ने भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की पिछले सप्ताह इच्छा व्यक्त की थी। लेकिन, उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया था कि भारत को यह विमर्श त्याग देना चाहिए कि केवल हसीना का नेतृत्व ही देश की स्थिरता सुनिश्चित कर सकता है। इस बीच, बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक हालिया टिप्पणी पर रविवार को आश्चर्य व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि उन्हें दोनों पड़ोसियों के बीच तत्काल संघर्ष का कोई खतरा नजर नहीं आता।

राजनाथ सिंह के बयान पर भी बांग्लादेश को एतराज
जब यहां विदेश मंत्रालय में संवाददाताओं ने हुसैन से सिंह की टिप्पणी के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, ”मैं चिंतित होने के बजाय आश्चर्यचकित हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने (सिंह ने) ऐसी टिप्पणी क्यों की… मुझे इसके पीछे कोई कारण नजर नहीं आता।” राजनाथ सिंह ने गुरुवार को शीर्ष सैन्य अधिकारियों से यूक्रेन और गाजा में संघर्षों के साथ-साथ बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति का विश्लेषण करने का आह्वान किया ताकि भविष्य की किसी भी समस्या का अनुमान लगाया जा सके और अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहा जा सके।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...