8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगृहमंत्री के खिलाफ वारंट, पीएम की पेशी, आखिर PAK में चल क्या...

गृहमंत्री के खिलाफ वारंट, पीएम की पेशी, आखिर PAK में चल क्या रहा है

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बार-बार तलब किए जाने के बाद भी पेश नहीं होने पर गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह के खिलाफ शनिवार को गैर जमानती वारंट जारी किया। कोर्ट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सनाउल्लाह प्राथमिकी में नामजद किए गए हैं और इस मामले में उनकी गिरफ्तारी जरूरी है, इसलिए आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाए। दूसरी ओर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी कोर्ट में पेश हुए हैं।

रावलपिंडी में वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश गुलाम अकबर की अदालत ने यह आदेश जारी किया, क्योंकि अदालत ने एहसास हुआ है कि मामले की जांच के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी है। इस मामले का संबंध पंजाब के चकवाल जिले के कल्लर कहार इलाके में उन्हें दो संपत्तियां रिश्वत के रूप में दिए जाने से है। कोर्ट ने आदेश में है, रिकार्ड से पता चलता है कि जांच अधिकारी की दलीलें वास्तविक हैं, इसलिए न्याय के हित में उसे स्वीकार किया जाता है और आरोपी राणा सनाउल्लाह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाता है।

बार-बार समन के बाद भी पेश नहीं हो रहे थे सनाउल्लाह
‘डॉन’ अखबार के अनुसार पंजाब के भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘वारंट इसलिए जारी किए गए हैं, क्योंकि सनाउल्लाह बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद भ्रष्टाचार निरोधी जांच में शामिल होने में विफल रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मंत्री को गिरफ्तार करने और जांच के लिए पेश करने के वास्ते आदेश जारी किए गए हैं।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री पर कल्लर कहार में बिस्मिल्लाह हाउसिंग स्कीम में अधिसूचित दर से कम दाम पर दो फार्महाउस खरीदने का आरोप है। ये भूखंड उनकी पत्नी को बतौर रिश्वत दिए गए। कोर्ट की ओर से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद सनाउल्लाह पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटकने लगी है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शहबाज शरीफ की पेशी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अरबों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश हुए। संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने नवंबर, 2020 में शहबाज (70), उनके बेटों हम्जा (47) और सुलेमान (40) के खिलाफ 16 अरब रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भ्रष्टाचार निरोधी कानून और धन शोधन निषेध कानून के तहत केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई लाहौर की विशेष अदालत में हो रही है, जिसने शहबाज और हम्जा को पहले ही अग्रिम जमानत दे दी है। सुलेमान फिलहाल फरार हैं और ब्रिटेन में रह रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...