7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से डरकर क्या पाकिस्तान परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने वाला था?...

भारत से डरकर क्या पाकिस्तान परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने वाला था? पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने दिया ये जवाब

Published on

इस्लामाबाद

पहलगाम हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान लगातार भारत को परमाणु बम की धमकी देता रहा था। पाकिस्तान के मंत्रियों ने खुलेआम परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर बयान जारी किए। इसके बावजूद भारत पीछे नहीं हटा और उसने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने परमाणु बम को लेकर एकदम उलट दावा किया है। डार ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने के लिए परमाणु हथियार तैनात करने पर विचार नहीं किया।

शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद सीएनएन को दिए पहले इंटरव्यू में डार ने कहा कि भारत के हमलों के बाद इस्लामाबाद के पास आत्मरक्षा में हमले करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। पिछले सप्ताह 7 मई की सुबह भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके तहत 9 आतंकवादियों को अड्डों को निशाना बनाया गया था। हमले में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लगभग 100 आतंकी मारे गए थे।

भारत के हमले को डार ने बताया युद्ध
इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, जिसे भारत ने नाकाम करते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से मिसाइलों और ड्रोन दागे गए। 1971 के बाद यह दोनों के बीच सबसे खराब लड़ाई थी। डार ने भारत के हमले युद्ध बताया, लेकिन कहा कि परमाणु विकल्प कभी भी विचार में नहीं लाया गया।

नई दिल्ली और इस्लामाबाद ने शनिवार को एक युद्धविराम समझौते पर सहमति जताई है। इस बीच पाकिस्तान की तरफ से कई बार उल्लंघन की कोशिश की गई है। डार ने सीएनएन से बात करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच दीर्घकालिक वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है।

पीएम मोदी का पाकिस्तान को संदेश
इस बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के नाम संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने अपने हमलों को केवल रोका है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक नई रेखा खींची है। पीएम मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘भारत किसी भी परमाणु ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं करेगा।’ पीएम मोदी ने बताया कि भारत के हमले के बाद पाकिस्तान दुनिया से तनाव कम करने की अपील कर रहा था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...