25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअजगर की जकड़ में तड़प रहा था, बच्चों ने यूं बचाई कुत्ते...

अजगर की जकड़ में तड़प रहा था, बच्चों ने यूं बचाई कुत्ते की जान, VIDEO

Published on

नई दिल्ली ,

किसी बेजुबान की जिंदगी बचाने के लिए खुद की जान पर खेल जाना आसान नहीं होता. लेकिन तीन बच्चों ने मिलकर कुत्ते के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी. इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्चे विशालकाय अजगर के चंगुल से कुत्ते को बचाते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, कुत्ता अजगर की पकड़ में फंस गया था. वो धीरे-धीरे कुत्ते को जकड़ता जा रहा था. कुत्ते का दम घुटने वाला था. तभी तीन छोटे बच्चों ने इंसानियत की मिसाल पेश की. उन्होंने अपने हाथों और छड़ी के सहारे कुत्ते के शरीर से अजगर को अलग कर दिया.

इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @_figensezgin से शेयर किया गया है. इसे 20 मिलियन से अधिक व्यू मिल चुके हैं. लाखों लोगों ने वीडियो पर रिएक्ट किया है. वीडियो में बच्चे अपनी जान पर खेलकर कुत्ते को अजगर से बचाते दिख रहे हैं.

https://twitter.com/i/status/1555671168463638528

विशाल अजगर ने कुत्ते को चारों तरफ से कसकर जकड़ रखा था. बच्चों ने हाथ से अजगर को खींचकर कुत्ते को आजाद कराया. एक बच्चा छड़ी से अजगर को अलग करने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, अजगर की पकड़ को आसानी से छुड़ा पाना मुश्किल था लेकिन बच्चों ने ये काम कर दिखाया. अपने नन्हें हाथों से उन्होंने खींच-खींचकर अजगर की पकड़ से कुत्ते को आजाद करा दिया, जिसके बाद कुत्ते ने राहत की सांस ली.

यूजर्स बोले- बहादुर बच्चे
इस वीडियो पर यूजर्स ने बच्चों की जमकर तारीफ की है. किसी ने उन्हें बहादुर बताया तो किसी ने उनके काम को अविश्वसनीय कहा. एक यूजर ने कहा- कुत्ते को मौत के मुंह से निकाल लाए. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- घटना को रिकॉर्ड कौन कर रहा था. हालांकि, ये घटना कहां और कब की है, इस बारे में वीडियो में नहीं बताया गया है.

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...