6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपोप फ्रांसिस के निधन से पहले रो रही थी वर्जिन मैरी की...

पोप फ्रांसिस के निधन से पहले रो रही थी वर्जिन मैरी की मूर्ति? वीडियो हो रहा वायरल

Published on

नई दिल्ली,

पोप फ्रांसिस अब दुनिया में नहीं रहे. पूरी दुनिया में शोक की लहर है. इसी बीच, एक दावा किया जा रहा है कि पोप फ्रांसिस के निधन से कुछ दिन पहले वर्जिन मैरी की मूर्ति में चमत्कार देखने को मिला था. कुछ कैथोलिक लोगों का दावा है कि उन्होंने ईस्टर पूजा के दौरान वर्जिन मैरी की एक मूर्ति को रोते हुए देखा था. ये मामला कोलंबिया के अगुआस क्लारस शहर का है.

वेबसाइट मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, इन लोगों का दावा है कि Sermon of the Seven Words के दौरान सेंट जॉन यूडेस पैरिश में ये चमत्कार हुआ था. इस प्रेयर के दौरान ही वहां लगी वर्जिन मैरी की मूर्ति की आंखों से आंसू निकल रहे थे.

वीडियो हो रहा है वायरल
इसके बाद एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो मूर्ति दिख रही है और लोगों का कहना है कि इस मूर्ति की आंखों से ही आंसू निकल रहे थे. दावों के अनुसार, यह घटना ईस्टर सोमवार को सुबह 7.30 बजे पोप की मृत्यु की पुष्टि होने से कुछ दिन पहले हुई थी.

कथित घटना को वीडियो कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स अलग अलग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर का कहना है है कि यह एक संकेत है कि भगवान को मानवीय बुराई पसंद नहीं है और इसलिए हमारी मदर चुपचाप रोती हैं. एक यूजर ने कहा कि ये एक चमत्कार है, कितना सुंदर है.

‘वास्तव मे रो रही हैं’
एक यूजर ने कहा कि ये वास्तव में रो रही हैं, जबकि एक यूजर ने लिखा, इन्हें दुखों का दर्द महसूस होता है, इसलिए वह रोती हैं. हालांकि, इस कथित चमत्कार को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में वीडियो की पुष्टि भी नहीं की जा सकती है. ये खबर भी लोगों के दावों का आधार पर लिखी गई है. बता दें कि वेटिकन ने पुष्टि की है कि रोम के गेमेली अस्पताल में ब्रोंकाइटिस के इलाज के बाद अर्जेंटीना के पोप का निधन हो गया है.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...