22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमें मारा जा रहा, महिलाओं के रेप हो रहे... बांग्लादेश की हिन्दू...

हमें मारा जा रहा, महिलाओं के रेप हो रहे… बांग्लादेश की हिन्दू लड़की ने भारत से मांगी मदद, चिट्ठी वायरल

Published on

ढाका

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी सामने आई है। अंग्रेजी में लिखी इस चिट्ठी के बारे में दावा किया गया है कि ये बांग्लादेश में 12वीं में पढ़ने वाली एक हिन्दू छात्रा ने लिखी है। स्पुतनिक इंडिया ने इस चिट्ठी को शेयर किया है, जिसमें लड़की भारत सरकार से मदद मांग रही है। इस कथित चिट्ठी में लिखा गया है कि देश में हो रही हिंसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं लेकिन जमीन पर हालात इससे कहीं ज्यादा खराब हैं। देश में हिन्दुओं को निशाना बनाते हुए हमले किए जा रहे हैं, जिसको शब्द में बताना मुश्किल है। महिलाओं और लड़कियां खासतौर से निशाने पर हैं, उनको उत्पीड़न और रेप का शिकार होना पड़ रहा है। हिन्दुओं के व्यवसाय भी भीड़ के निशाने पर हैं। हिन्दुओं की दुकानों को लगातार तोड़ा जा रहा है। इस सबके बीच हिन्दुओं से लाखों रुपए भी एंठे जा रहे हैं। उपद्रवी हिन्दुओं से जान और घरों की हिफाजत के बदले लाखों रुपए वसूल रहे हैं। हिन्दुओं को देश छोड़ने नहीं तो अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं।

मैं भारत की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दरख्वास्त करना चाहती हूं कि आप हमारे लिए जिनता जल्दी कुछ हो सके, मदद भेजने का काम कीजिए। हम अपने देश में शांति से रहना चाहते हैं। मैं जानती हूं कि भारत की सरकार हमारे लिए चिंतित है और मदद के लिए भी कोशिश कर रही होगी लेकिन इसमें देर बड़ा नुकसान कर सकती है। मैं बांग्लादेश के तमाम हिन्दुओं की ओर से आपसे विनती कर रही हूं कि कदम उठाइए। साथ ही अब तक आपकी ओर से उठाए कदमों के लिए मैं धन्यवाद भी करना चाहती हूं।

बांग्लादेश में भीड़ के निशाने पर अल्पसंख्यक
बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। भीड़ हिंदुओं के साथ मारपीट के अलावा उनको घरों और दुकानों को भी लूट रही है। मंदिर और धार्मिक स्थान भी भीड़ के निशान पर हैं। भीड़ ने बंगाली गायक राहुल आनंद के ढाका स्थित घर पर हमला कर आग लगा दी और घर के सामान को लूट लिया गया। सोमवार से शुरू हुए हिंसा के नए दौर में कम से कम 100 जगहों पर हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। इनमें 10 हिंदू मंदिर भी हैं, जिनमें तोड़फोड़ हुई है।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के अलावा दिनाजपुर, बोगुरा, सिराजगंज, पश्चिम जशोर, खुलना, नरसिंगड़ी, चटगांव समेत कई शहरों में भीड़ ने आतंक मचाया है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग का समर्थक और एकमुश्त वोटर माना जाता रहा है। ऐसे में शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद हिंदुओं की संपत्ति और मंदिरों पर हमले से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...