15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमने 1971 का बदला लिया… हाफिज सईद के आतंकी संगठन का दावा,...

हमने 1971 का बदला लिया… हाफिज सईद के आतंकी संगठन का दावा, कहा- हमने शेख हसीना को सत्ता से हटाया

Published on

लाहौर:

मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के कुछ सरगनाओं ने दावा किया कि उनके संगठन ने पिछले साल बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भूमिका निभाई थी, जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था। जेयूडी सरगना सैफुल्लाह कसूरी और संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित मुजम्मिल हाशमी ने ये दावे इस सप्ताह के शुरू में अपने भड़काऊ तकरीरों के दौरान किए।

“हमने 1971 का बदला ले लिया”
कसूरी ने लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान के इलाहाबाद में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए दावा किया, ”जब 1971 में पाकिस्तान का विभाजन हुआ था, तब मैं चार साल का था। तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने घोषणा की थी कि उन्होंने खलीज (बंगाल की खाड़ी) में दो-राष्ट्र सिद्धांत को डुबो दिया है। 10 मई को, मैंने… हमने 1971 का बदला ले लिया है।”

भारतीय हमलों में आतंकियों की मौत की बात कबूली
जेयूडी सरगना 1971 में बांग्लादेश (तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान) में हुए मुक्ति संग्राम का जिक्र कर रहा था। तब पाकिस्तान ने हार स्वीकार कर की थी और स्वतंत्रता सेनानियों और भारतीय सैनिकों से बनी मित्र सेनाओं के समक्ष ढाका में बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया था। उसने यह भी कबूल किया कि उसके एक साथी मुदस्सर के शव के परखच्चे सात मई को मुरीदके (जेयूडी/एलईटी मुख्यालय) पर किये गए भारतीय हवाई हमले में उड़ गए थे। भारत ने यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था। पहलगाम में 26 लोग मारे गए थे।

कसूरी ने कहा, ”मुझे उसके जनाजे में शिरकत करने की मंजूरी नहीं दी गई। उसके जनाजे के दिन मैं खूब रोया।” उसने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि मुदस्सर के जनाजे में शामिल होने से किसने रोका। दूसरी ओर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शीर्ष सैन्य, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने मुदस्सर और दो अन्य जेयूडी सदस्यों के जनाजे में हिस्सा लिया और इसकी तस्वीर सामने आई है।

जिहाद पर उगला जहर
कसूरी ने कहा,”जब पहलगाम की घटना हुई, तब मैं अपने क्षेत्र में लोगों से मिल रहा था। भारत ने मुझे इस हमले का मास्टरमाइंड बनाया। भारत ने मेरे शहर कसूर को दुनिया भर में मशहूर कर दिया।” उसने कहा, ”हम अगली पीढ़ी को जिहाद के लिए तैयार कर रहे हैं…हमें मौत का खौफ नहीं है।” हाशमी ने कुछ दिन पहले लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला में दी गई तकरीर में भारतीय नेतृत्व का जिक्र करते हुए दावा किया था,”हमने तुमको पिछले साल बांग्लादेश में हराया था…।”

पिछले साथ अपदस्थ हुई थीं शेख हसीना
वह पिछले साल पांच अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद हसीना को अपदस्थ करने की ओर से इशारा कर रहा था। बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री हसीना भारत चली आई थीं और मुहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला था।

पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक हुसैन हक्कानी ने जेयूडी सरगनाओं के भाषणों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”सार्वजनिक रैलियों में जिहादी चरमपंथियों की बयानबाजी से दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए आधिकारिक दावों पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है कि पाकिस्तान अब उन्हें प्रायोजित या बर्दाश्त नहीं कर रहा है।”

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...