10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत संग हमने जो डील की है, उसे पूरा करेंगे... S-400 एयर...

भारत संग हमने जो डील की है, उसे पूरा करेंगे… S-400 एयर डिफेंस सिस्टम पर रूस का बड़ा बयान

Published on

मॉस्को

रूस के डिप्टी विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको ने कहा है कि उनका देश भारत की सेना को आधुनिक बनाने और नए उपकरणों से लैस करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसमें S-400 सिस्टम की भारत को आपूर्ति भी शामिल है। रुडेंको ने सरकारी समाचार एजेंसी ताश से कहा कि रूस-भारत सैन्य-तकनीकी सहयोग का एक लंबा इतिहास रहा है। रूस ने हमेशा भारत को अपना भरोसेमंद साथी माना है। यह गहरे आपसी विश्वास पर आधारित है और किसी भी बाहरी राजनीतिक दबाव से प्रभावित नहीं होता है।

रूसी S-400 मिसाइल सिस्टम की भारत को आपूर्ति के सवाल पर एंड्री रुडेंके ने जोर देकर कहा कि मॉस्को अपने अनुबंधों का पूरी तरह से पालन करता है। हमने भारत के साथ जो डील की है, उसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सभी मुद्दों को भारत के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूस और भारत के बीच रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के तहत आधुनिक हथियारों का संयुक्त उत्पादन भी शामिल है। ये साझेदारी क्षेत्र और दुनिया में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के हित में विकसित हो रहा है। हमारा हथियार उत्पादन यह कभी भी दूसरे देशों के खिलाफ नहीं रहा है।

भारत के लिए अहम है एयर डिफेंस सिस्टम
रूस ने भारत को S-400 मिसाइल सिस्टम जैसी अत्याधुनिक तकनीक मुहैया कराने की डील की है। यह सिस्टम दुश्मन के हवाई हमलों से बचाव में काफी कारगर है। S-400 वायु रक्षा प्रणाली छोटी दूरी, मध्यम दूरी और लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करके सुरक्षा कवच प्रदान करती है। S-400 सिस्टम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक इसकी लंबी दूरी तक लक्ष्य को भेदने की क्षमता है। रूस ने साफ किया है कि वह अपने सभी समझौतों को समय पर पूरा करेगा और भारत के साथ किसी भी समस्या को बातचीत से सुलझाएगा।

रूस का ये बयान इसलिए अहम है क्योंकि रूस बीते ढाई साल से यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझा हुआ है। इस युद्ध ने भारत के साथ रूस के कई प्रमुख रक्षा सौदों को भी प्रभावित किया है। रूस भारत को समय से हथियारों की डिलीवरी करने में नाकामयाब हो रहा है। जिन सौदों में देरी हुई है, उनमें बेहद अहम S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के अलावा युद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल हैं। ऐसे में रूस ने भारत को ये भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि वह आपूर्ति के लिए गंभीर है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...