3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिंद महासागर में क्या कर रहे हैं दो-दो चीनी जासूसी जहाज, क्या...

हिंद महासागर में क्या कर रहे हैं दो-दो चीनी जासूसी जहाज, क्या श्रीलंका भारत से खेल रहा डबल गेम?

Published on

कोलंबो

चीन के दो जासूसी जहाज इन दिनों हिंद महासागर में मौजूद हैं। इनमें से एक निगरानी जहाज जियांग यांग होंग- 3 वर्तमान में माले बंदरगाह पर लंगर डाले हुए है। जबकि, दूसरा जहाज जियांग यांग होंग- 01 भारत के पूर्वी समुद्री तट पर निगरानी के लिए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। यह जहाज तब बंगाल की खाड़ी में आ रहा है, जब भारत ने लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण के लिए एरिया वॉर्निंग जारी की हुई है। ऐसे में आशंका है कि चीनी जहाज का मकसद भारत के मिसाइल टेस्ट पर निगार रखना है। हालांकि, भारतीय नौसेना सतर्क है और दोनों चीनी जासूसी जहाजों की गतिविधियों पर करीबी निगाह बनाए हुए है।

क्या चीन के लिए भारत को धोखा देगा श्रीलंका?
समुद्री यातायात वेबसाइट हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों निगरानी जहाजों को मालदीव में नजदीक दिखाया है। मालदीव में चीन समर्थक मुइज्जू सरकार ने इन दोनों जासूसी जहाजों को माले में डॉक करने की अनुमति दी हुई है। चूंकि जियांग यांग होंग- 01 जहाज का कोई सूचीबद्ध गंतव्य नहीं है, इसलिए खुफिया इनपुट से संकेत मिलता है कि जासूसी जहाज ऑपरेशनल टर्नअराउंड (ओटीआर) के लिए श्रीलंकाई बंदरगाह जा सकता है। भले ही श्रीलंका की सरकार ने पिछले साल 22 दिसंबर को चीनी जासूसी जहाजों के अपनी जल सीमा में प्रवेश करने पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन इनपुट से संकेत मिलता है कि चीन के दबाव में रानिल विक्रमसिंघे सरकार इस जासूसी जहाज को कोलंबो बंदरगाह पर डॉक करने की अनुमति दे सकती है।

चीनी जासूसी जहाज कर क्या रहे हैं
समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इन जहाजों का प्रत्यक्ष उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में भविष्य में चीनी नौसेना के पनडुब्बी संचालन के लिए हाइड्रोग्राफी और हाइड्रोलॉजिकल सर्वेक्षण करना है। हालांकि, भारत के पूर्वी समुद्र तट पर चीनी जासूसी जहाजों की मौजूदगी बालासोर परीक्षण रेंज पर मिसाइल फायरिंग की निगरानी करना भी हो सकता है। यह जहाज विशाखापत्तनम के पास स्थित भारतीय परमाणु बैलिस्टिक पनडुब्बी के सिग्नेचर की भी जासूसी कर सकता है। भारत के पास वर्तमान में तीन परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल ले जाने वाली पनडुब्बियां हैं। तीसरी वर्तमान में गहरे समुद्र में परीक्षण कर रही है।

भारतीय पनडुब्बियों और मिसाइलों की कर सकते हैं जासूसी
हाइड्रोग्राफी सर्वेक्षणों की आड़ में चीनी जासूसी जहाज भारतीय पनडुब्बियों के सिग्नेचर की जासूसी के साथ-साथ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर आईटीआर से मिसाइलों के परीक्षण फायरिंग की निगरानी करने और उसकी जानकारी चीनी जासूसी सैटेलाइटों के साथ साझा कर सकती है। भले ही चीनी जहाज जियांग यांग होंग- 01 अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में काम कर रहा है, लेकिन मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के चीन, पाकिस्तान और तुर्की के साथ दोस्ती करने के लिए तैयार होने के कारण भारत के लिए हिंद महासागर में चुनौतियां बढ़ गई हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...