8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में क्या हो गया है, जिससे नासा के...

सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में क्या हो गया है, जिससे नासा के डॉक्टर भी परेशान? तेजी से घट रहा है वजन

Published on

वॉशिंगटन

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के स्वास्थ्य ने नासा के डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। जून में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर पहुंचने के बाद से सुनीता विलियम्स का वजन काफी कम हो गया है। अमेरिकी मीडिया आउटलेट न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नासा के डॉक्टर उनको वजन बढ़ाने में मदद करने पूरी कोशिश कर रहे हैं। हाल ही जारी की गई तस्वीरों में सुनीता विलियम्स बहुत दुबली-पतली दिखाई दे रही हैं।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने मिशन से सीधे जुड़े नासा के एक कर्मचारी के हवाले से बताया कि सुनीता विलियम्स का ‘वजन बहुत कम हो गया है।’ अधिकारी ने कहा, उनका वजन कम हो गया है और अब वह केवल स्किन और हड्डियों का ढांचा रह गई हैं। इसलिए अब उनके वजन में कमी को रोकना प्राथमिकता है और उम्मीद है कि इसे वापस करने में मदद मिले।

8 महीने के लिए अंतरिक्ष में फंसी
सुनीता विलियम्स और उनके साथ बैरी विल्मोर को इसी साल 5 जून को बोइंग स्टारलाइनर से अंतरिक्ष में भेजा गया था। उड़ान से पहले दोनों ने अपने मिशन पूर्व शारीरिक परीक्षण पास कर लिए थे और उन्हें केवल आठ दिनों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर रहना था। लेकिन स्टारलाइन में तकनीकी खराबी की वजह से वे वहीं फंस गए हैं।

सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को अंतरिश से वापस लाने के लिए स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन को भेजा गया है, लेकिन यह फरवरी 2025 से पहले पृथ्वी पर वापस नहीं आएगा। यानी कि सुनीता विलियम्स का जिस 8 दिन के सफर पर अंतरिक्ष में गई थीं, वह 8 महीने का हो गया है।

क्यों घटता है अंतरिक्ष में वजन?
न्यूयॉर्क पोस्ट ने नासा सूत्रों के हवाले से बताया है कि मिशन की शुरुआत में 5 फुट 8 इंच लंबी सुनीता विलियम्स का वजन 63.5 किलोग्राम था। लेकिन जैसे-जैसे मिशन आगे बढ़ा, अंतरिक्ष यात्रियों को मिलने वाली हाई कैलोरी डाइट विलियम्स के लिए काफी नहीं हुई है। मेटाबॉलिज्म में बदलाव के चलते अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की तुलना में दोगुनी कैलोरी का सेवन करना पड़ता है।

सुनीता विलियम्स को क्या करना होगा?
सूत्र ने बताया कि सुनीता विलियम्स को वजन बढ़ाने के लिए प्रतिदिन 5000 कैलोरी तक खाना पड़ सकता है। नासा के डॉक्टरों ने विलियम्स के साथ लगभग एक महीने पहले काम करना शुरू किया था ताकि उन्हें वजन बढ़ाने में मदद मिल सके। नासा के कई अध्ययन बताते हैं कि अंतरिक्ष यात्रा का महिलाओं पर अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है। 2023 के एक अध्ययन में पाया गया कि महिला अंतरिक्ष यात्री पुरुषों की तुलना में अधिक तेजी से मांसपेशियों को खोती हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...