12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी सेना प्रमुख नहीं बने तो क्‍या, इमरान की पार्टी का मुखिया...

पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख नहीं बने तो क्‍या, इमरान की पार्टी का मुखिया बन बदला लेंगे बदनाम फैज हामिद!

Published on

इस्‍लामाबाद

पिछले दिनों पाकिस्‍तान सेना के सीनियर ऑफिसर ले. जनरल (रिटायर्ड) फैज हामिद ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उनके रिटायरमेंट के बाद अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में वह क्‍या कर सकते हैं। पाकिस्‍तानी मीडिया के एक तबके की मानें तो ले. जनरल हामिद हो सकता है कि देश की राजनीति में दाखिल हो जाएं। हामिद, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी हैं। ऐसे में अगर वह राजनीति में डेब्‍यू करते हैं तो यह कदम चौंकाने वाला हो सकता है। उनके करीबियों की मानें तो उनका राजन‍ीति में आने का इरादा है मगर वह सांसद के तौर पर करियर शुरू करने के इच्‍छुक नहीं हैं। फैज हामिद एक बहुत ज्‍यादा सक्रिय रोल के साथ राजनीति में आना चाहते हैं और राजनीतिक करियर शुरू करना चाहते हैं।

बनेंगे पीटीआई चीफ?
फैज हामिद की इमरान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) में अच्‍छी खासी फैन फॉलोइंग है। इस पार्टी की शुरुआत में भी उनका काफी योगदान रहा और उन्‍होंने यह सुनिश्चित किया कि पार्टी सत्‍ता के गलियारों तक पहुंचे। इसलिए ही उनके करीबी दावा कर रहे हैं कि फैज खुद को एक ऐसे शख्‍स के तौर पर कायम करना चाहते हैं जो पार्टी का नेतृत्‍व कर सके।

पार्टी के नेता जैसे शाह महमूद कुरैशी, असद उमर और परवेज खाटक के बीच में उनकी लोकप्रियता कहीं ज्‍यादा है। वह अगले दो साल तक राजनीति में दाखिल नहीं हो सकते हैं। लेकिन इसकी तैयारी उन्‍होंने अभी से शुरू कर दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर साल 2023 में पीटीआई चुनाव जीतने में असफल रही और सत्‍ता से दूर हो गई तो हो सकता है कि फैज को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। इमरान खान को पहले ही अयोग्‍य घोषित किया जा चुका है। ऐसे में फैज के लिए राजनीति में आने का यही समय है।

कौन हैं फैज हामिद
फैज हामिद आईएसआई के 24वें डायरेक्‍टर जनरल रहे हैं। उन्‍होंने ही जून 2019 में जनरल मुनीर की जगह आईएसआई की जिम्‍मेदारी संभाली थी। जनरल मुनीर को इमरान ने हटा दिया था। फैज हामिद सेना प्रमुख की दौड़ में शामिल थे। इस्‍तीफे से पहले फैज हामिद बहावलपुर कोर के कमांडर थे और वह 30 अप्रैल 2023 को रिटायर होने वाले थे।हामिद पूर्व पीएम इमरान खान के करीबी हैं और सेना में अपने कार्यकाल के दौरान उन्‍होंने कई बड़े पदों पर सेवाएं दी हैं।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...