10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबेलारूस में क्या कर रहा था जापानी खुफिया एजेंट? लुकाशेंको की पुलिस...

बेलारूस में क्या कर रहा था जापानी खुफिया एजेंट? लुकाशेंको की पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

मिन्स्क:

बेलारूसी पुलिस ने एक संदिग्ध जापानी खुफिया एजेंट को हिरासत में लिया है। इस एजेंट पर बेलारूस के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करने और सैन्य अड्डों की जासूसी करने का आरोप है। बेलारूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, “बेलारूसी सरकारी टीवी चैनल बेलारूस 1 ने गिरफ्तारी की सूचना दी और कहा कि वह बाद में इस घटना पर अधिक जानकारी प्रदान करेगा। बेलारूसी मीडिया ने कहा कि हिरासत में लिया गया जापानी नागरिक कथित तौर पर बेलारूस में सामाजिक और आर्थिक स्थितियों, चीन की “वन बेल्ट, वन रोड” पहल के कार्यान्वयन और यूक्रेन के साथ बेलारूस की सीमा पर स्थिति के बारे में खुफिया जानकारी जुटाने में शामिल था।

बेलारूसी सेना की कर रहा था जासूसी
रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने बेलारूसी मिलिट्री बिल्डअप, सैन्य तैनाती और इंफ्रास्ट्रक्चर की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहा था। बेलारूस में जापान के दूतावास ने 9 जुलाई को एक जापानी व्यक्ति को हिरासत में लेने की पुष्टि की, जिसे अधिकारियों ने स्थानीय कानूनों का उल्लंघन कहा। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने गुरुवार को एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बेलारूस में हिरासत में लिया गए जापानी नागरिक की उम्र 50 वर्ष के आसपास है। हयाशी ने दूतावास के कर्मचारियों का हवाला देते हुए कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति को कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। उन्होंने उसकी हिरासत के कारण पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

जापानी नागरिक ने गुनाह कबूला!
अमेरिकी सरकार से वित्तपोषित रेडियो लिबर्टी ने बेलारूसी टेलीविजन रिपोर्ट के हवाले से कहा कि उस व्यक्ति को दक्षिण-पूर्वी शहर गोमेल में हिरासत में लिया गया था और उसने देश में “व्यापक क्षेत्रों” में रुचि दिखाई थी। इसमें कहा गया है कि उस व्यक्ति ने पहले शहर के एक विश्वविद्यालय में जापानी पढ़ाया था, जो उसकी पत्नी का गृह नगर भी है। उसने जापानी संस्कृति और परंपराओं की एक प्रदर्शनी आयोजित की थी। लिबर्टी ने कहा कि जापानी नागरिक ने स्वीकार किया है कि उसकी गतिविधियां बेलारूस के लिए हानिकारक हो सकती थी।

रूस का करीबी है बेलारूस
1994 से राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के नेतृत्व में बेलारूस, रूस के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए अपने क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति दी थी। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि यह खुफिया गतिविधि में किसी जापानी नागरिक के शामिल होने का पहला मामला था। जापान ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का समर्थन करने पर कई बेलारूसी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। उनकी संपत्तियों को भी फ्रीज किया है और निर्यात प्रतिबंध का भी ऐलान किया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...