12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत संग सीजफायर हुआ तो पुराना राग छेड़ने लगे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री,...

भारत संग सीजफायर हुआ तो पुराना राग छेड़ने लगे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री, सिंधु जल समझौते पर दे दिया बड़ा बयान

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस बात की इजाजत नहीं देतीं कि वह एकतरफा इससे बाहर निकल जाए। भारत ने 2 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु संधि से बाहर निकलने का ऐलान किया है। ये संधि भारत और पाकिस्तान के बीच नदियों के पानी का बंटवारा करती है। भारत ने संधि से अलग होते हुए पाकिस्तान को जाने वाला पानी रोकने के संकेत दिए हैं, इस पर पाकिस्तान की सरकार भड़की हुई है।

ख्वाजा आसिफ ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, ‘सिंधु जल संधि में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिससे इसे निलंबित किया जा सके। भारत की ओर से निलंबन का कोई सवाल ही नहीं उठता है क्योंकि संधि इसकी अनुमति ही नहीं देती है।’ ख्वाजा ने ये भी कहा कि भारत के साथ रिश्ते में तनाव कम होगा तो सिंधु समझौते पर दोनों पक्ष बैठकर बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में दोनों देश सिंधु संधि के अलावा आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर बात कर सकते हैं।

‘भारत ने अपनाया आक्रामक रवैया’
ख्वाजा आसिफ ने हालिया संघर्ष के दोष का ठीकरा भी भारत के सिर फोड़ने की कोशिश की है। उनका कहना है कि पहलगाम की घटना के भारत ने बिना किसी आधार के आरोप लगाए और आक्रामक रवैया अपनाया दूसरी ओर पाकिस्तान ने शांति से काम लिया। पाकिस्तान ने सोच-समझकर फैसले लिए और जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाया क्योंकि पाकिस्तान क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना चाहता है।

आसिफ ने चार दिन के संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान में हुए सीजफायर पर कहा कि अगर इससे शांति का रास्ता निकलता है तो यह निश्चित ही स्वागत करने वाली बात होगी। हालांकि अभी निश्चितता के साथ कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि समय बीतने के साथ शांति के अवसर पैदा होंगे। आशा है कि भारत जरूर क्षेत्र के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए विवादित मुद्दों को सुलझाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते लगातार तनावपूर्ण रहे हैं और दोनों देशों के बीच कई युद्ध भी हो चुके हैं। हालांकि 22 अप्रैल के पहलगाम के आतंकी हमले के बाद फिर दोनों देशों के रिश्ते को इतिहास के सबसे निचले स्तर पर माना जा रहा है। ये ऐसा समय है, जब दोनों देशों ने एक-दूसरे के नागरिकों के वीजा तक कैंसिल कर दिए हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...