6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय सेना ने गाड़ा खूंटा तो झुकी चीनी सेना PLA, देपसांग से...

भारतीय सेना ने गाड़ा खूंटा तो झुकी चीनी सेना PLA, देपसांग से हटाईं 3 सैन्‍य चौकियां, 20 क‍िमी पीछे हटी

Published on

बीजिंग

पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना के 50 हजार सैनिकों की दृढ़ता का नतीजा अब आने लगा है। साल 2020 में गलवान हिंसा के बाद से ही भारतीय सेना के ये वीर जवान भीषण सर्दी में भी चीन की आंख में आंख डालकर खड़े हैं। भारतीय सेना के इस साहस का नतीजा आने लगा है और चीन को देपसांग सेक्‍टर में अपने सैनिकों को हटाना पड़ा है। ताजा सैटलाइट तस्‍वीरों से खुलासा हुआ है कि भारत और चीन में समझौते के बाद देपसांग सेक्‍टर के वाई जंक्‍शन में चीन की सेना ने अपनी 3 चौकियों को नष्‍ट कर दिया है। चीनी सेना करीब 20 किमी पीछे हटी है। इससे भारतीय सैनिकों ने अब आसानी से इस इलाके में गश्‍त लगाना शुरू कर दिया है। चीन ने अब अपनी इन सैन्‍य चौकियों को दूसरी जगह पर स्‍थापित किया है।

इससे पहले चीन ने भारतीय सैनिकों को इस इलाके में गश्‍त लगाने से रोक दिया था और सैन्‍य ढांचे को मजबूत किया था। चीन ने जिन नई सैन्‍य चौकियों को बनाया है, वह विवादित इलाके से दूर हैं। यही नहीं पीएलए की ये सैन्‍य चौकियां अल्‍पकालिक प्रकृति की हैं। चीनी सेना पहले की स्थिति से करीब 20 क‍िमी पीछे गई है। ताजा सैटलाइट तस्‍वीरें अक्‍टूबर महीने में ली गई हैं। इन तस्‍वीरों से साफ हो गया है कि चीन ने अपनी सेना को पीछे किया है। इससे पहले 21 अक्‍टूबर को भारत और चीन के बीच देमचोक और देपसांग के मैदानी इलाकों में गश्‍त के लिए समझौता हुआ था ताकि एलएसी पर तनाव को कम किया जा सके।

भारत और चीन में सामान्‍य हो रहे हैं रिश्‍ते
इस समझौते के बाद देपसांग में गश्‍त हो गई है। यह इलाका वैसे ज्‍यादा चैलेंजिंग माना जाता था। ताजा समझौते के मुताबिक अब दोनों सेनाओं के बीच गश्‍त अब अप्रैल 2020 के पूर्व की स्थिति के मुताबिक होना चाहिए। इससे यह संकेत मिलता है कि इस रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण इलाके में हालात सामान्‍य होने की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय सेना के अधिकारी पहले ही पेट्रोल प्‍वाइंट 10 से 13 तक जा चुके हैं और उन्‍होंने खुद से चीन के सैनिकों को हटाने को वेरिफाई किया है।

बताया जा रहा है कि इस गश्‍त के शुरू होने के बाद अब चरवाहों को भी अपनी भेड़ें चराने की अनुमति मिल सकती है। भारत कह दिया था कि जब तक वाई जंक्‍शन में गश्‍त लगाने का अधिकार नहीं मिलेगा तब तक कोई समझौता नहीं होगा। यह इलाका चीन और भारत के बीच लंबे समय से गतिरोध का विषय बना हुआ था। अब चीन के झुकने के बाद भारतीय सेना ने गश्‍त लगाना शुरू कर दिया है। दीवाली पर भारतीय और चीनी सेनाओं ने एक-दूसरे को मिठाई बांटी थी। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस समझौते की पुष्टि की थी।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...