11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के राफेल के मुकाबले चीन के पास कौन सी मिसाइलें, जिनके...

भारत के राफेल के मुकाबले चीन के पास कौन सी मिसाइलें, जिनके दम पर उछल रहा पाकिस्तान

Published on

इस्लामाबाद

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान लाइन ऑफ कंट्रोल पर लगातार उकसावे की कार्रवाइयां कर रहा है। पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू विमान चीनी मिसाइलों के साथ उड़ान भर रहे हैं। पाकिस्तान को डर है कि भारत फिर से कहीं एयर स्ट्राइक न कर दे। पाकिस्तानी वायु सेना जम्मू और कश्मीर में भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमानों के उड़ानों से परेशान है। यही कारण है कि पाकिस्तान ने भारत के राफेल का मुकाबला करने के लिए चीन से एयर टू एयर मिसाइलें खरीदी हैं। ऐसे में जानें कि चीन के पास भारत के राफेल का मुकाबला करने के लिए कौन-कौन सी मिसाइलें हैं, जिनके दम पर पाकिस्तान इतना उछल रहा है।

PL-8 मिसाइल
PL-8 मिसाइल को इजरायल के पाइथन-3 मिसाइल की कॉपी माना जाता है। पाइथन-3 को राफेल अडवांस डिफेंस सिस्टम ने विकसित किया है। कई विशेषज्ञों का दावा है कि चीन की पीएल-8 मिसाइल का निर्माण उस समय इजरायल के सहयोग से किया गया था। PL-8 मिसाइल चीनी वायु सेना में 1988 में तैनात हुई थी। यह मिसाइल 3.5 मैक की स्पीड से उड़ने में सक्षम है। इस मिसाइल की ऑपरेशनल रेंज 20 किलोमीटर की है। ऐसे में इसे नजदीकी मुठभेड़ के दौरान ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, चीन ने इसके कई और वेरिएंट्स बनाए हैं, जिनकी रेंज पुराने से कहीं ज्यादा है।

PL-10 मिसाइल
चीन ने PL-8 मिसाइल की सीमित रेंज को देखते हुए PL-10 मिसाइल का निर्माण किया था। इसे PL-एडवांस्ड शॉर्ट-रेंज मिसाइल (PL-ASRM) के रूप में भी जाना जाता है। यह चीन के एयर टू एयर मिसाइलों में सबसे अडवांस है। इसकी तुलना अमेरिका के मिसाइलों से की जाती है। PL-10 में एक इमेजिंग इंफ्रारेड (IIR) सीकर, थ्रस्ट-वेक्टरिंग एग्जॉस्ट नोजल, लेजर प्रॉक्सिमिटी फ्यूज लगा हुआ है। चीन का दावा है कि यह मिसाइल 90 डिग्री के कोण पर भी टर्न लेने में सक्षम है। इमेजिंग इंफ्रारेड से लैस होने के कारण यह मिसाइल बेहतर तरीके से अपने लक्ष्य का पता लगाती है। PL-10 मिसाइल दुश्मन के रडार जाम से बचने में सक्षम है।

PL-12 मिसाइल
PL-12 एक सक्रिय रडार गाइडेड बियॉन्ड विजुअल रेंज (बीवीआर) एयर टू एयर मिसाइल है। चीन की इस मिसाइल की तुलना अमेरिकी AIM-120 AMRAAM और रूसी R-77 से की जा सकती है। इस मिसाइल के विकास में विम्पेल एनपीओ और रूस के एगेट ने सहायता की है। इस मिसाइल को चीनी लड़ाकू विमानों JH-7, J-8F, J-10, J-11B, J-15, CAC/PAC JF-17, और FTC-2000G से लॉन्च किया जा सकता है।

PL-15 मिसाइल
PL-15 एक्टिव रडार गाइडेड एयर टू एयर मिसाइल है। चीन इस मिसाइल को अमेरिका AIM-120D की तरह बनाना चाहता था। PL-15 को लुओयांग स्थित CAMA ने डेवलप किया है। PL-15 को 2015 से 2017 के आसपास चीनी वायु सेना में शामिल किया गया था। इस मिसाइल को चेंगदू जे-10 सी, शेनयांग जे-16 और चेंगदू जे-20 लड़ाकू विमानों पर तैनात किया गया है।। ड्यूअल पल्स रॉकेट मोटर से लैस होने के कारण इस मिसाइल की रेंज और स्पीड काफी अच्छी है। पीएल-15 मिसाइल 200 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक मार कर सकती है। इस मिसाइल में इलेक्ट्रॉनिकली स्कैंड एरै रडार सीकर लगा हुआ है। यह मिसाइल मैक 4 की स्पीड से उड़ सकती है।

PL-17 मिसाइल
चीन के PL-17 मिसाइल के बारे में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक रूप से मौजूद है। इसे PL-20 के नाम से भी जाना जाता है। यह एक लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। इस मिसाइल को खास तौर पर दुश्मन के एरियल रिफ्यूलर और अवाक्स विमानों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपनी वायु सीमा के काफी अंदर ऑपरेट करते हैं। चीन ने इस मिसाइल को एक सीक्रेट वेपन के तौर पर सुरक्षित रखा है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...