8.2 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन पर क्यों बदलने लगे हैं डोनाल्ड ट्रंप के सुर? बर्बाद हो...

चीन पर क्यों बदलने लगे हैं डोनाल्ड ट्रंप के सुर? बर्बाद हो जाएगी अमेरिका की इकॉनमी, देख लीजिए ये आंकड़े

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोश-जोश में चीन पर भारी टैरिफ लगा दिया लेकिन अब उनकी हेकड़ी निकलने लगी है। हाल में उन्होंने कहा था कि चीन पर 145 फीसदी का भारी टैरिफ नहीं लगेगा लेकिन यह जीरो भी नहीं होगा। उसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें फोन किया था। लेकिन चीन ने ट्रंप के इस दावे का खंडन किया है। चीन ने व्यापार युद्ध पर अपना सख्त रुख बरकरार रखा है। हालांकि ट्रंप के तेवर ढीले पड़ गए हैं। लेकिन वह चाहते हैं कि शी जिनपिंग इस बारे में बातचीत शुरू करें। आखिर ट्रंप के सुर क्यों बदलने लगे हैं?

अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। अमेरिका चीन का दूसरा बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है जबकि चीन के लिए अमेरिका सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। अमेरिका चीन से जो सामान मंगाता है उसमें 63 फीसदी फाइनल प्रोडक्ट्स होते हैं। इनमें कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान शामिल हैं जिन्हें अमेरिकी ग्राहक खरीदते हैं। इसी तरह अमेरिका आयात में 37 फीसदी इंटरमीडिएट गुड्स होता है। इनका यूज मशीनरी, टूल्स और ऑटो इंडस्ट्रीज में होता है।

चीन पर निर्भरता
चीन से होने वाले कुल आयात में अमेरिका की छोटी और मझोली कंपनियों की 41 फीसदी हिस्सेदारी है। इसलिए चीनी सामान पर टैरिफ बढ़ाने से न केवल आयातित चीजों की कीमत बढ़ जाएगी बल्कि घरेलू कंपनियों के लिए प्रोडक्शन कॉस्ट भी बढ़ जाएगी। अगर टैरिफ बना रहता है तो इससे महंगाई में काफी तेजी आ सकती है और मंदी की आशंका बढ़ सकती है। ट्रंप को भी यह बात अच्छी तरह समझ में आ गई है। इसलिए वह बार-बार शी जिनपिंग को अपना दोस्त बता रहे हैं।

पिछले हफ्ते से ट्रंप ने बार-बार कहा कि उनकी सरकार व्यापार समझौता करने के लिए चीनी अधिकारियों से बात कर रही है। लेकिन बीजिंग ने हर बार इन बातों का खंडन किया। ट्रंप व्यापार युद्ध को कम करने के लिए तैयार दिख रहे हैं लेकिन बीजिंग ने इसे खारिज कर दिया है। उसकी मांग है कि अमेरिका चीन पर लगाए गए सभी टैरिफ हटा ले। ट्रंप ने चीनी सामानों पर 145% तक टैरिफ लगा रखा है। चीन ने भी अमेरिकी आयात पर टैरिफ को 125% तक बढ़ा दिया है। दोनों देशों के नेता सार्वजनिक रूप से अलग-अलग बातें कह रहे हैं। लेकिन बातचीत शुरू होने की कोई संभावना फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...