18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयथैंक्‍यू इंडिया क्‍यों कह रहा तालिबान, भारत ने कैसे की मुश्किलों में...

थैंक्‍यू इंडिया क्‍यों कह रहा तालिबान, भारत ने कैसे की मुश्किलों में फंसे अफगानिस्तान की मदद

Published on

काबुल

तालिबान ने एक बार फिर भारत की जमकर तारीफ की है। उसने अफगान क्रिकेट टीम से लेकर दूसरी तरह की मानवीय मदद को लेकर भारत को धन्यवाद भी बोला है। तालिबान के दोहा स्थित राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख सुहैल शाहीन ने भारत के साथ ऐतिहासिक संबंधों का हवाला दिया। उन्होंने भारत से एक नए सिरे से सहयोग का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि भारत को अफगानिस्तान में अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने और अफगान आबादी की स्वास्थ्य देखभाल में सहायता करने की मांग की। उन्होंने महिला अधिकारों पर और ज्यादा काम करने का भरोसा दिया और कहा कि हालात वैसे नहीं है, जैसा दिखाया जा रहा है। शाहीन ने दावा किया कि अफगानिस्तान में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कानून प्रवर्तन सहित विभिन्न क्षेत्रों में हजारों महिलाएं कार्यरत हैं।

अफगानों की मदद के लिए बोला धन्यवाद
एक इंटरव्यू में सुहैल शाहीन ने कहा, भारत लंबे समय से अफगान क्रिकेट टीम की मदद कर रहा है। इसके अलावा हजारों अफगानी आज भी भारत में अच्छा व्यवसाय कर रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिला उद्यमियों को 10,000 से अधिक व्यवसाय लाइसेंस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पिछली सरकार की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था की पूरी क्षमता बाधित हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा, “अगर हम आर्थिक प्रतिबंधों के अधीन नहीं होते, तो और अधिक प्रगति होती।”

भारत ने कैसे की अफगानिस्तान की मदद
भारत ने अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और पुनर्वास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत ने अफगानिस्तान में तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण निवेश किया है। अभी तक भारत ने अफगानिस्तान को 3 अरब डॉलर की सहायता प्रदान की है। हालांकि, तालिबान के कब्जे के बाद से भारत की सहायता में कमी आई है। इसके बावजूद भारत ने मानवीय सहायता के रूप में अफगानिस्तान को अनाज, दवाइयों, कोविड वैक्सीन समेत कई जरूरी सामान की आपूर्ति की है। भारत ने अफगानिस्तान में डेलारम जिले को ईरान की सीमा से जोड़ने के लिये डेलारम-जरंज राजमार्ग के निर्माण में मदद की है। तालिबान ने इसी राजमार्ग की मदद से कुछ दिनों पहले ईरान के चाबहार बंदरगाह तक खनिज से भरे ट्रको को पहुंचाया था।

अफगानिस्तान में भारत का निवेश जानें

भारत ने अफगानिस्तान में सलमा डैम को बनाया है, जिसे अफगान-इंडिया फ्रेंडशिप डैम के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा भारत ने अफगानिस्तान में नए संसद भवन के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत ने 2014 में कंधार में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की भी स्थापना की थी। इसके अलावा भारत ने अफगानिस्तान में 2,500 मील से अधिक सड़कों का निर्माण भी किया है। भारत ने अफगानिस्तान में 200 से अधिक सार्वजनिक और निजी स्कूलों का निर्माण किया है। भारत हर साल बड़ी संख्या मे अफगान छात्रों को छात्रवृति भी दी है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...