16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका की पहली ट्रांसजेंडर सांसद के बाथरूम यूज पर क्यों मचा है...

अमेरिका की पहली ट्रांसजेंडर सांसद के बाथरूम यूज पर क्यों मचा है बवाल? जानें पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को करारी शिकस्त दी. वह देश के अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के लिए तैयार हैं. लेकिन इस बार के चुनाव में इतिहास भी रचा गया है. पहली बार एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को चुना गया. लेकिन उनके जेंडर ने साथ ही एक नए विवाद को भी जन्म दे दिया.

डेमोक्रेट सारा मैकब्राइड नाम की एक ट्रांसजेंडर महिला पहली बार अमेरिकी संसद पहुंचीं. सारा ने जन्म तो पुरूष के रूप में लिया था लेकिन अब वह ट्रांसजेंडर महिला हैं. वह डेलावेयर से संसद के निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई हैं.

कैसे शुरू हुआ विवाद?
रिपब्लिकन पार्टी की महिला सांसद नैंसी मेस ने सारा मैकब्राइड के संसद में बने महिला शौचालय का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि वह सारा को महिला टॉयलेट्स का इस्तेमाल नहीं करने देंगी.नैंसी मेस इसे लेकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव भी लेकर आई हैं. दो पन्नों के इस प्रस्ताव में संसद के सदस्यों, अधिकारियों और संसद के कर्मचारियों को अपने मूल जेंडर (जिस जेंडर में जन्म लिया है) के अलावा कोई अन्य शौचालय इस्तेमाल करने से रोकने का प्रावधान है.

इस प्रस्ताव में कहा गया है कि महिलाओं के टॉयलेट, लॉकर रूम और चेंजिंग रूम में पुरुष के तौर पर जन्मे लोगों को अनुमति देने से महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा खतरे में पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि सारा मैकब्राइड पैदायशी पुरुष हैं, उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती. मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी.

सारा मैकब्राइड ने इस विवाद पर क्या कहा?
इस पूरे मामले पर सारा ने कहा कि ये दक्षिणपंथी नेताओं की वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की चाल है. इनके पास उन दिक्कतों का कोई समाधान नहीं है जिनका सामना हर रोज अमेरिकी नागरिक कर रहे हैं.

अमेरिकी हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने संसद में महिला शौचालयों का इस्तेमाल ट्रांसजेंडर महिलाओं द्वारा करने पर पाबंदी लगाने की योजनाओं का समर्थन किया है. जॉनसन ने जारी बयान में कहा कि महिलाओं के लिए स्पेस बहुत जरूरी है. कैपिटल हिल और संसद से जुड़ी इमारतों में यह बैन लागू रहेगा. अमेरिकी संसद में जीतकर आए ट्रांसजेंडर सांसद के बाथरूम यूज करने पर बवाल मचा हुआ है, हाउस स्पीकर ने लेडीज लू में जाने पर रोक लगा दी

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...