7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी आर्मी चीफ के साथ क्‍या कश्‍मीर पर चर्चा करेंगे ब्रिटिश पीएम...

पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ के साथ क्‍या कश्‍मीर पर चर्चा करेंगे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, अटकलें तेज

Published on

लंदन

भारत और पाकिस्‍तान की आजादी को 75 साल हो चुके हैं। इन सात दशकों में दोनों देशों के बीच कश्‍मीर को लेकर जमकर हिंसा हुई है और लाखों लोगों की मौत हुईं। अंग्रेजों ने जब बंटवारा किया तो उस बंटवारे में भी काफी खून बहा। अंग्रेजों को भारत से खदेड़कर भगाया गया और आज वही ब्रिटेन अर्थव्‍यवस्‍था के लिहाज से भारत से पीछे हो गया है। लेकिन सोच आज भी वहीं है और आज भी इसी सोच के चलते वह कश्‍मीर मामले में हस्‍तक्षेप को तैयार है। ऐसे समय में जब पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था धरातल में पहुंच चुकी है और देश कंगाली के रास्‍ते पर है, सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर मदद की आस में ब्रिटेन की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। अगले हफ्ते वह ब्रिटेन में होंगे और यहां पर वह कश्‍मीर मामलों पर आधारित एक कॉन्‍फ्रेंस में शिरकत करेंगे।

पाकिस्‍तान के लिए नरम यूके
यूके का रुख हमेशा से पाकिस्‍तान के लिए नरम रहा है। पाकिस्‍तान शायद इसी का फायदा उठाने की फिराक में है। यूके में अगले हफ्ते 5वां साझा यूके-पाकिस्‍तान स्थिरता सम्‍मेलन होने वाला है। विल्‍टन पार्क में पांच से आठ फरवरी तक होने वाले सम्‍मेलन को यूके के भारतीय मूल के पीएम ऋषि सुनक संबोधित करेंगे। बताया जा है कि इसका आयोजन यूके के विदेश विभाग की तरफ से किया जा रहा है। इस सम्‍मेलन के सह-मेजबान के तौर पर यूके के आर्मी चीफ जनरल पीएनवाईएम सैंडर्स शामिल होंगे।

कॉन्‍फ्रेंस में कश्‍मीर
विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह रणनीतिक मामलों का एक मंच है। इस सम्‍मेलन की थीम ‘रीजनल स्‍टेबिलिटी इन साउथ एशिया: द रिटर्न ऑफ जियोपॉलिटिक्‍स एंड अदर चैलेंजेस’ है। कॉन्‍फ्रेंस में यूक्रेन युद्ध का यूरोपियन यूनियन और यूके पर होने वाले असर पर चर्चा होगी तो वहीं पाकिस्‍तान की तरफ से उठाए गए मसलों पर भी बात हो सकती है। पाकिस्‍तान की तरफ से रॉयल एयरक्राफ्ट का प्रयोग कर यूक्रेन को चुपचाप हथियार मुहैया कराए गए हैं। जो दूसरे मुद्दे चर्चा के लिए तय किए गए हैं उनमें दक्षिण एशिया की स्थिरता, सुरक्षा चुनौतियां और कश्‍मीर विवाद शामिल है।

कश्‍मीर पर डबल गेम
यूके हमेशा से कश्‍मीर पर दोहरा रुख अख्तियार करता आया है। साल 2019 में जब राज्‍य से अनुच्‍छेद 370 हटाया गया तो उसने इसी दोहरे रुख का प्रदर्शन किया। संयुक्‍त राष्‍ट्र में यूके ने इस मामले पर चीन और कुवैत का साथ दिया तो वहीं सुरक्षा परिषद से मांग की कि वह कश्‍मीर पर चर्चा करे। जहां अमेरिका ने द्विपक्षीय मसला बताकर इससे किनारा कर लिया तो यूके ने फिर से पाकिस्‍तान का पक्ष लिया। उसने एक बार फिर चर्चा का जिक्र छेड़ दिया। मगर फ्रांस और अमेरिका के आगे वह हार गया।

जब बदलना पड़ा ट्रैक
जनवरी 2020 में चीन ने सुरक्षा परिषद में कश्‍मीर का मसला उठाया तो यूके भी उसके साथ जाते दिखा। लेकिन भारत सरकार के कड़े विरोध के बाद उसे यह कहने पर मजबूर होना पड़ा कि यह भारत-पाकिस्‍तान का आपसी मसला है। ऐसे में जब अगले हफ्ते पाकिस्‍तानी जनरल आसिम मुनीर यूके में होंगे तो विशेषज्ञ तय मान रहे हैं कि कश्मीर का जिक्र जरूर होगा। जनरल मुनीर अपने ब्रिटिश समकक्ष जनरल सैंडर्स के सामने क्षेत्रीय स्थिरता के बहाने कश्‍मीर पर बात कर सकते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...