9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुरक्षा को लेकर नहीं करेंगे समझौता... मलेशिया में चीन को डॉ. जयशंकर...

सुरक्षा को लेकर नहीं करेंगे समझौता… मलेशिया में चीन को डॉ. जयशंकर ने धोया, सीमा मुद्दे पर कही ये बात

Published on

कुआलालंपुर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने चीन पर निशाना साधा है। भारत के साथ समझौते का सम्मान न करने पर उन्होंने चीन पर जमकर हमला बोला। विदेश मंत्री ने कहा कि चीन लंबे समय से भारत के साथ लिखित समझौतों का पालन करने में विफल रहा है। चीन को लेकर उन्होंने यह बयान मलेशिया में दिया है। डॉ. जयशंकर मलेशिया की यात्रा पर गए हैं। मलेशिया में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान चीन-भारत के संबंधों से जुड़े सवाल का उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने भारत की सीमाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि बताया। उन्होंने साफ कर दिया है कि चीन के साथ सीमा के मुद्दे पर भारत पीछे नहीं हटेगा।

डॉ. जयशंकर ने चीन के साथ भारत के संबंधों की चुनौतीपूर्ण प्रकृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘भारत, चीन के संबंध जटिल हैं। चीन की ओर से 2020 में सीमा समझौते तोड़े गए थे, जिसके कारण अभी भी हमारे लिए स्पष्ट नहीं हैं। वास्तव में हमारे बीच रक्तपात हुआ था।’ उन्होंने कहा, ‘भारतवासियों के प्रति मेरा पहला कर्तव्य सीमा को सुरक्षित करना है। मैं इससे कभी समझौता नहीं कर सकता। सीमा पर सेना की तैनाती के मामले में सामान्य स्थिति चीन के साथ आगे बढ़ने वाले संबंधों का आधार होगी।’

गलवान में भिड़े थे भारत-चीन
जून 2020 में गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। दोनों देशों के बीच दशकों में यह सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था। भारत लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि चीन के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति जरूरी है। डॉ. जयशंकर ने कहा, ‘हम अभी भी चीनियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मैं अपने समकक्ष से बात करता हूं और समय-समय पर मिलता हूं। हमारे सैन्य कमांडर एक दूसरे से बातचीत करते हैं। लेकिन भारत का साफ कहना है कि हमारे बीच एक समझौता था। हमारे बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा है। हमारी परंपरा है कि हम उस रेखा पर सेना नहीं लाएंगे। हम दोनों के अड्डे कुछ दूरी पर हैं, जो हमारी पारंपरिक तैनाती की जगह है। हम वह सामान्य स्थिति चाहते हैं।’

फिलीपींस में चीन पर साधा निशाना
विदेश मंत्री जयशंकर दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर मलेशिया गए हैं। यहां उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। इससे पहले डॉ. जयशंकर सिंगापुर और फिलीपींस की यात्रा पर भी गए थे। फिलीपींस में भी उन्होंने चीन को नाराज करने वाला एक बयान दिया था। दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर देश के रुख को सार्वजनिक रूप से रखते हुए मंगलवार को कहा कि भारत अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता को बनाए रखने में फिलीपींस का दृढ़ता से समर्थन करता है। उनका यह बयान तब आया जब फिलिपींस और चीन के बीच संसाधनों को लेकर तनाव चल रहा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...