3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययहां अचानक गायब होने लगे औरतों के अंडरगारमेंट्स, CCTV देख हैरान रह...

यहां अचानक गायब होने लगे औरतों के अंडरगारमेंट्स, CCTV देख हैरान रह गई पुलिस

Published on

नई दिल्ली,

दुनियाभर में चोरी के कई मामले सामने आते हैं. कई बार छोटे- मोटे चोर घरों के सामने से गमले तक चुरा ले जाते हैं तो हंसी आती है लेकिन क्या कोई किसी का अंडरवीयर चुराएगा? दरअसल, फुकेट के पटोंग में ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां कुछ औरतें घर के आगे सूख रहे अंडरगार्मेंट्स चोरी किए जाने से परेशान हो गई हैं.

हालांकि, चोरी इस महीने की शुरुआत में हुई थी लेकिन इस सप्ताह इसे तब सार्वजनिक किया गया जब चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो के सामने आने के बाद से कई सारी औरतें आगे आईं और बताया कि उनके साथ भी ये हो रहा है. पुलिस अब इस चोर को ढूंढने में जुटी है.

थाइलैंड के पुलिस अधिकारी अब इन सीसीटीवी की मदद से ही चोर को पकड़ने की कोशिश कर रही है. औरतों ने बताया कि इस चोर ने हमारी ब्रा और निक्कर तक चोरी किए हैं. मिस जा नाम की एक महिला ने बताया कि सबसे पहले 3 मार्च को ये चोरी हुई थी.

महिलाओं से बात करने के बाद पुलिस को मालूम हुआ कि सीसीटीवी में दिखा नीली टी शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स वाला चोर अब तक औरतों के घरों के बाहर से लगभग £17.50 (1,846 रुपये ) की आधा दर्जन ब्रा और लगभग £22 (2,321 रुपये) की 15 जोड़ी पैंटी चुरा चुका है. द फुकेत न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, इन कपड़ों को सूखने के लिए रखा गया था.

जा ने कहा- यह बहुत परेशान करने वाला है. मैं अपने अंडरवियर को दोबारा कमरे के सामने लटकाने की हिम्मत नहीं कर पा रही, डर है कि वे फिर से चोरी हो जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि पुलिस अपराधी को पकड़े क्योंकि इससे यहां रहने वाले सभी लोगों के लिए बहुत चिंता और परेशानी पैदा हो गई है.’ इधर, पुलिस ने कहा है की कि वे खौफनाक अपराधी को पकड़ने के लिए आस-पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे थे.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...