11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में बंद हुआ 'X', सोशल मीडिया शटडाउन से सरकार ने किया...

पाकिस्तान में बंद हुआ ‘X’, सोशल मीडिया शटडाउन से सरकार ने किया किनारा

Published on

Elon Musk भारत में नए तरीके से एंट्री करने जा रहे हैं। लेकिन वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की खराब अर्थव्यवस्था की वजह से उनकी कंपनी वहां ध्यान नहीं देना चाहती है। यही वजह है कि ‘X’ करीब एक हफ्ते से पाकिस्तान में डाउन है। इसकी वजह से यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है। तमाम परेशानियों को देखते हुए भी पाकिस्तानी सरकार की तरफ से इस पर कोई सफाई नहीं आई है।

पाकिस्तान के केयरटेकर मिनिस्टर फॉर इंफोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डॉक्टर उमर सैफ ने इस पर फिलहाल कोई कमेंट भी नहीं किया है। इस मामले पर अभी तक टेलीकॉम्युनिकेशन अथॉरिटी की तरफ से भी कोई सफाई नहीं दी गई है। पाकिस्तानी अखबार में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले शनिवार से ही X शटडाउन हो गया है।

ये कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में सोशल मीडिया शटडाउन की वजह से लोगों को परेशानी हुई है। इससे पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है जब पूरी तरह सोशल मीडिया डाउन हो गया था। अब एक बार फिर ऐसी ही परेशानी लोगों को हो रही है। खास बात है कि सरकार की तरफ से भी इस पर कोई कदम फिलहाल नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तान में इंटरनेट कनेक्शन को कर दिया था बंद-
8 फरवरी को चुनाव से पहले, यूजर्स को सोशल मीडिया यूज करने में परेशानी हो रही थी। इसके पीछे बड़ी वजह मानी जा रही थी कि इंटरनेट कनेक्शन काफी स्लो हो गया था। मतदान वाले दिन तो पाकिस्तान में सुरक्षा के मद्देनजर इंटरनेट कनेक्शन ही बंद कर दिया था। ‘X’ पर ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। अब X के मामले में कोर्ट को दखलअंदाजी करनी पड़ी है। कोर्ट ने कहा है कि X को पूरे देश में फिर से बहाल किया जाए।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...