11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव के जहरीले मुइज्जू के जन्मदिन पर शी जिनपिंग ने दिखाई दोस्ती,...

मालदीव के जहरीले मुइज्जू के जन्मदिन पर शी जिनपिंग ने दिखाई दोस्ती, अपने दूत से भिजवाया स्पेशल मैसेज

Published on

माले

चीन के गुलाम मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शनिवार को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मालदीव में अपना असर बढ़ा रहे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुइज्जू को बधाई संदेश भेजा। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में इस बारे में जानकारी दी। दिलचस्प बात है कि शनिवार को ही शी जिनपिंग ने भी अपना 71वां जन्मदिन मनाया। मुइज्जू को भेजे पत्र में शी जिनपिंग ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। चीनी राष्ट्रपति ने अपने संदेश में चीन-मालदीव के संबंधों के महत्व पर जोर दिया और दोनों देशों के बीच वयापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और साझा भविष्य के अपने मजबूत समर्थन को दोहराया।

चीनी राजदूत ने सौंपा जिनपिंग का पत्र
माले में मौजूद चीनी राजदूत वांग लिक्सिन ने जिनपिंग का पत्र मोहम्मद मुइज्जू को सौंपा। मुइज्जू ने व्यक्तिगत रूप से पत्र देने के लिए राजदूत वांग का आभार जताया और कहा कि पत्र पाकर उन्हें बहुत खुशी हुई। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने भी जिनपिंग को उनके जन्मदिन के लिए बधाई संदेश लिखा। इसमें कहा गया कि मुइज्जू और वांग के बीच चर्चा में मालदीव और चीन के बीच सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

मालदीव के साथ सहयोग पर चर्चा
इसके साथ ही दोनों ने भविष्य के समझौतों और विकास के लिए आगामी सहयोगी पहलों पर भी चर्चा की। जन्मदिन के बधाई संदेश में भी चीन ने मालदीव को अपने असर में बनाए रखने की कोशिश में कसर नहीं छोड़ी। चीनी राजदूत ने कहा कि चीन मालदीव के आर्थिक विकास में सहायता करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। वांग ने उन क्षेत्रों के बारे में पूछताछ की जहां मालदीव सरकार को अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है।

मोहम्मद मुइज्जू को चीन का करीबी माना जाता है। पिछले साल नवम्बर में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने माले को चीन के करीब ले जाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस साल की शुरुआत में पहले विदेशी दौरे के लिए मुइज्जू ने चीन को चुना था। जनवरी में चीन दौरे पर मुइज्जू ने भारत के खिलाफ जहर उगला था।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...