10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीययाह्या सिनवार को शहादत मिली... हमास चीफ की मौत पर आया ईरान...

याह्या सिनवार को शहादत मिली… हमास चीफ की मौत पर आया ईरान का बयान, गाजा की लड़ाई पर भी कर दी भविष्यवाणी

Published on

तेहरान

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग्ची ने इजरायली हमले में मारे गए हमास चीफ याह्या सिनवार को शहीद करार दिया है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि याह्या ने अपनी जमीन के लिए लड़ते हुए जान दी है। वह हमेशा फिलिस्तीनियों के दिलों में जिंदा रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को इजरायल के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में याह्य की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए ये बातें कही हैं।

अब्बास अराग्ची ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘याह्या सिनवार को कभी भी मौत का डर नहीं था। उन्होंने हमेशा ही गाजा में शहादत मांगी थी। वह युद्ध के मैदान में अंत तक बहादुरी से लड़े और शहीद हुए। उनकी बहादुरी को उनकी आखिरी तस्वीर भी दिखाती है। याह्या का आखिर तक लड़ने का जज्बा दिखाती उनकी आखिरी फोटो फिलिस्तीन और तमाम दुनिया में प्रतिरोध की लड़ाई लड़ रहे लड़ाकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।’

‘याह्या की लड़ाई को हम सलाम करते हैं’
याह्या की मौत के वक्त की तस्वीर शेयर करते हुए ईरान के मंत्री ने आगे कहा, ‘हम और दुनियाभर के अनगिनत लोग फिलिस्तीनी लोगों की मुक्ति के लिए याह्या के निस्वार्थ संघर्ष को सलाम करते हैं। शहीद कभी नहीं मरते, याह्या भी हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। फिलिस्तीन को इजरायली कब्जे से मुक्त कराने की वजह अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है, ये लड़ाई अब और मजबूत होगी।’

हमास के राजनीतिक ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य बसेम नईम ने भी इजरायल के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही है। याह्या सिनवार की मौत पर नईम ने कहा कि हमास को कोई एक नेता नहीं बल्कि आजादी की चाह रखने वाले लाखों लोग चला रहे है। ऐसे में किसी नेता की मौत से ये संगठन खत्म नहीं होगा बल्कि ये लड़ाई और मजबूत होगी।

नईम ने कहा कि शेख अहमद यासीन और अब्देल अजीज अल-रंतीसी जैसे नेताओं को मारकर भी इजरायल ने हमास के खत्म हो जाने की उम्मीद की थी लेकिन ऐसा कभी भी नहीं हुआ। हमारे नेताओं की मौत फिलिस्तीनी लोगों के संघर्ष का अंत नहीं है। याह्या अपनी जान देकर भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरणा देने वाले नायक बन गए हैं।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...