11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययासीन मलिक की पाकिस्तान में बैठी बीवी का सपना टूटा, BSF जवान...

यासीन मलिक की पाकिस्तान में बैठी बीवी का सपना टूटा, BSF जवान के बदले चाहती थी रिहाई, डरे पाकिस्तान ने पहले ही छोड़ दिया

Published on

इस्लामाबाद:

अलगाववादी नेता और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक की पाकिस्तान में बैठी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को डर सता रहा है। उसे डर है कि यासीन मलिक को फांसी दी जा सकती है। अपने पति को बचाने के लिए उसने पाकिस्तान की सरकार से सौदा करने की गुहार लगा रही है। मुशाल मलिक का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान के बदले में उसके पति को वापस लेकर आए। हालांकि, मशाल मलिक का ये सपना अब पूरा नहीं होगा, क्योंकि भारत के हमले से डरे पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत को सौंप दिया है।

मुशाल ने पाकिस्तान की डॉन न्यूज चैनल पर एक इंटरव्यू में यासीन मलिक को लेकर ये बातें की हैं। मुशाल ने कहा, ‘डर है कि इस नफरत के अंदर इनकी (भारत) हर मुमकिन कोशिश होगी की यासीन साहब को फांसी पर चढ़ा दिया जाए।’ उसने आगे कहा कि साढ़े छह साल से उसकी यासीन मलिक से बात नहीं हुई है।

छह साल से यासीन से बात नहीं
मुशाल ने बताया, ‘मेरा मलिक साहब से छह साल से कोई संपर्क नहीं है। हमें फोन पर बात करने की अनुमति नहीं है। मेरी सास (कश्मीर में रह रही) के माध्यम से कुछ पता चलता है।’ उसने आगे कहा कि यासीन मलिक को बहुत खतरा है। उनकी क्रॉस एग्जामिनेशन की सुनवाई इसी महीने है। इसके बाद उसने पाकिस्तान सरकार से यासीन मलिक के लिए सौदा करने को कहा।

बीएसएफ जवान के बदले रिहाई की मांग
इसके बाद मुशाल मलिक ने कहा कि मुझे पता चला है कि पाकिस्तान ने एक बीएसएफ जवान को पकड़ा है। मैं यही अपील करूंगी पाकिस्तान सरकार से कि उस बीएसएफ जवान के बदले में यासीन मलिक साहब को रिहा करवाकर जहां भी भारत और पाकिस्तान की वार्ता हो, वहां उनको बिठाया जाए।

मुशाल मलिका का सपना टूटा
हालांकि, यासीन मलिक को रिहा कराने का मुशाल का सपना कुछ ही घंटों में टूट गया, जब भारत के ऑपरेशन सिंदूर से डरे पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत भेजने का फैसला कर लिया। बीएसएफ जवान की बुधवार 7 मई की सुबह भारत वापसी हो गई है। उसे पंजाब के अटारी बॉर्डर के जरिए सौंपा गया। पंजाब फ्रंटियर ने इसकी जानकारी दी है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...