4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के भीषण हमलों के बीच यमन के हूतियों ने दिखाई अकड़,...

अमेरिका के भीषण हमलों के बीच यमन के हूतियों ने दिखाई अकड़, सऊदी अरब और यूएई को खुली धमकी

Published on

सना

अमेरिका के हवाई हमलों का सामना कर रहे यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा है कि वह दुश्मन से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हूतियों ने कहा है कि वे जमीनी स्तर पर हो रहे बदलावों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और हर तरह की स्थिति के लिए तैयारी कर रहे हैं। हूतियों की नजर पश्चिम एशिया में अमेरिका के सहयोगी सऊदी अरब और यूएई पर भी है। हूतियों को अंदेशा है कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) यमन में हस्तक्षेप कर सकते हैं। ऐसे में हूतियों ने इन दोनों देशों को भी चेताया है।

न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी और यूएई ने एक दशक पहले हूतियों के खिलाफ अभियान चलाया था। ये तब हुआ था, जब हूतियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमनी सरकार को राजधानी से बेदखल कर दिया था। सरकार का समर्थन करने के लिए दोनों देशों ने हूतियों के खिलाफ अभियान चलाया था। गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद फिर हालात बदले हैं। हूतियों ने लाल सागर में इजरायल और अमेरिका के जहाजों पर हमले किए हैं। इसके जवाब में अमेरिका ने यमन में भीषण बमबारी की है। इस घटनाक्रम से सऊदी और यूएई ने अभी तक दूरी बनाकर रखी है लेकिन हूतियों को इन दोनों देशों के यमन पर सैन्य कार्रवाई का डर है। ऐसे में हूतियों ने चेतावनी दी है कि अगर सऊदी और यूएई ने ऐसा किया तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यमन के बड़े हिस्से पर हूतियों का कब्जा
यमन के एक तिहाई हिस्से और 80 प्रतिशत आबादी पर फिलहाल हूतियों का नियंत्रण है। हूतियों की सुप्रीम पॉलिटिकल काउंसिल राजधानी सना में है। दूसरी ओर सरकार है, जो दक्षिण में अदन शहर से काम करती है। यमनी सरकार का प्रतिनिधित्व राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद करती है। इसमें कई पार्टियां शामिल हैं, जिनमें यूएई समर्थित अलगाववादी दक्षिणी संक्रमणकालीन परिषद भी शामिल है।

एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने न्यूजवीक को बताया कि उनके पास इस विषय पर प्रदान करने के लिए कुछ भी नहीं है। अमेरिका ने हूतियों को भारी नुकसान होने की बात कही है। वहीं हूतियों ने अपने नेताओं के मारे जाने या अपनी क्षमताओं को भारी नुकसान होने की खबरों को खारिज कर दिया है। हूतियों से जुड़े सूत्र ने कहा कि अमेरिकी हमलों से ऐसा नुकसान नहीं हुआ है कि हमारी गतिविधियां प्रभावित हों।

न्यूजवीक से हूती सूत्र ने कहा कि हम अल्लाह के हुक्म पर ये लड़ाई लड़ रहे हैं। हम इस लड़ाई को गाजा में कुचले जा रहे मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए एक पवित्र काम मानते हैं। गाजा में जो हो रहा है, उस पर चुप रहने हमें स्वीकार नहीं है, चाहे इसकी कीमत कुछ भी हो। गाजा में युद्ध रोकना ही इस लड़ाई को रोकने इसका सबसे अच्छा समाधान है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...