3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहां! भारत के ऑपरेशन सिंदूर में लड़ाकू विमानों को हुआ नुकसान… पाकिस्तान...

हां! भारत के ऑपरेशन सिंदूर में लड़ाकू विमानों को हुआ नुकसान… पाकिस्तान ने पहली बार कबूली सच्चाई

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की सेना ने रविवार देर रात स्वीकार किया कि भारत के साथ हालिया सैन्य टकराव में उसके एक सैन्य विमान को “हल्का नुकसान” पहुंचा है। हालांकि, विमान या उसकी क्षति से संबंधित विवरण की जानकारी साझा नहीं की गई।शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति बनी थी।

पाकिस्तानी सेना ने क्या बताया
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने वायु सेना और नौसेना अधिकारियों के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संवाददाता सम्मेलन का उद्देश्य ऑपरेशन बुनयान-उन-मरसूस’ की कार्रवाई और नतीजों के बारे में जानकारी देना है। चौधरी ने कहा, “पाकिस्तान के केवल एक विमान को हल्का नुकसान हुआ है,” लेकिन उन्होंने विमान से संबंधित कोई और विवरण नहीं दिया।

पाकिस्तान की हिरासत में कोई पायलट नहीं
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हिरासत में कोई भारतीय पायलट नहीं है और इस संबंध में आईं सभी खबरें “सोशल मीडिया पर फैलाई गई झूठी अफवाहें” हैं। सेना प्रवक्ता ने दावा किया कि पाकिस्तान की सैन्य प्रतिक्रिया “सटीक, संतुलित और संयमित” रही है।

भारत और पाक के डीजीएमओ की वार्ता शाम तक टली
भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच बातचीत सोमवार शाम को होगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। हॉटलाइन पर होने वाली यह बातचीत पहले दोपहर 12 बजे होनी थी। बातचीत को कुछ घंटे के लिए टालने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ढांचों को नष्ट करने के लिए छह-सात मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...