9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजवाहिरी की मौत बेअसर, अफगानिस्‍तान में फिर से खड़ा हो रहा अलकायदा,...

जवाहिरी की मौत बेअसर, अफगानिस्‍तान में फिर से खड़ा हो रहा अलकायदा, दुनिया के लिए बड़ा खतरा

Published on

काबुल

अफगानिस्‍तान में तालिबान राज के 1 साल पूरे हो गए हैं। तालिबान आतंकियों ने दुनिया से अपना वादा तोड़ते हुए अलकायदा आतंकियों को शरण देना शुरू कर दिया है। अलकायदा के आतंकी अफगानिस्‍तान में अपने ट्रेनिंग कैंप को फिर से खड़ा कर रहे हैं। इससे दुनिया के लिए एक बार फिर से अलकायदा आतंकी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। ब्रिटिश सूत्रों ने बताया कि अलकायदा के आतंकी अफगानिस्‍तान में अपने छोटे-छोटे अड्डे बना रहे हैं और वहां व्‍याप्‍त अस्थिरता का फायदा उठाकर अपने लड़ाकुओं को तैयार कर रहे हैं।

ब्रिटिश अखबार मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्‍तान में अलकायदा से जुड़े कई हजार लोग मौजूद हैं और उनमें से कई की मदद अफगान तालिबान कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए इस खतरे से निपटने के लिए ड्रोन का इस्‍तेमाल कर रही है। माना जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने अयमान अल जवाहिरी की हत्‍या के बाद अलकायदा के एक अड्डे को भी तबाह कर दिया था। यह स्‍थल गजनी प्रांत में था जो पहले अमेरिकी सेना का सैन्‍य अड्डा रह चुका था।

माना जा रहा है कि अलकायदा ने इस अड्डे पर कब्‍जा कर लिया था। पश्चिमी देशों के एक सैन्‍य सूत्र ने कहा कि यह संदिग्‍ध ड्रोन हमला जवाहिरी की मौत के ठीक बाद किया गया था। यह हमला दर्शाता है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का एक नया चरण शुरू हो गया है। उन्‍होंने कहा, ‘यह संभवत: एक आतंकी ट्रेनिंग कैंप था। जवाहिरी की काबुल में उपस्थित‍ि इस बात का सबूत है कि अलकायदा अफगानिस्‍तान में पिछले कुछ समय से अपने पैर फिर से पसार रहा है।’

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अफगानिस्‍तान में कई और ट्रेनिंग कैंप मौजूद हैं और इस बात की ज्‍यादा संभावना है कि वे उन्‍हीं जगहों पर हैं जहां पर पहले नाटो सेनाओं के सैन्‍य अड्डे हुआ करते थे। ब्रिटेन में लेबर पार्टी के सांसद जॉन स्‍पेलर ने कहा, ‘यह स्‍पष्‍ट है कि तालिबानी नेतृत्‍व अफगानिस्‍तान में अलकायदा को शरण नहीं देने के अपने वादे से मुकर गया है। यही वजह है कि अलकायदा को फिर से पनपने से रोकने के लिए एक बार फिर से कार्रवाई करना सही है।’ इससे पहले अमेरिका ने अपने किलर ड्रोन विमान से हेलफायर मिसाइल दागकर जवाहिरी को मार गिराया था।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...