12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऋषि सुनक को देखते ही लिपट गए जेलेंस्की! पहली बार यूक्रेन पहुंचे...

ऋषि सुनक को देखते ही लिपट गए जेलेंस्की! पहली बार यूक्रेन पहुंचे नए ब्रिटिश PM

Published on

कीव

ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले कीव दौरे पर शनिवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सुनक ने यूक्रेन के लिए 50 मिलियन पाउंड के नए रक्षा सहायता पैकेज की पुष्टि की। इस पैकेज में 125 एंटी-एयरक्राफ्ट गन और ईरान के खतरनाक ड्रोन को काउंटर करने वाली टेक्नोलॉजी शामिल है। पैकेज में ब्रिटेन दर्जनों रडार और एंटी-ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता भी यूक्रेन को देगा। जेलेंस्की ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सुनक के साथ मीटिंग की पुष्टि की है।

वीडियो में भारी बर्फबारी के बीच जेलेंस्की और ऋषि सुनक एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। जेलेंस्की ने पोस्ट में कहा, ‘युद्ध के शुरुआती दिनों से यूक्रेन और ब्रिटेन सबसे मजबूत सहयोगी रहे हैं।’ उन्होंने लिखा, ‘आज की मीटिंग के दौरान, हमने अपने देशों और वैश्विक सुरक्षा दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।’ सुनक ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘ब्रिटेन जानता है कि आजादी के लिए लड़ने का मतलब क्या होता है।’

‘कीव आने का मौका मिलना खुशी की बात’
ब्रिटिश पीएम ने कहा कि उन्हें अपने देश पर गर्व है जो शुरुआत से ही यूक्रेन के साथ खड़ा है। आज मैं यहां यह कहने आया हूं कि ब्रिटेन और हमारे सहयोगी यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे जो इस बर्बर युद्ध को खत्म करने और शांति कायम करने के लिए लड़ रहा है। सुनक ने कहा, ‘आज कीव आना और संप्रभुता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इतना कुछ करने वालों और इतनी बड़ी कीमत चुकाने वाले लोगों से मिलने का मौका मिलना बेहद सुखद है।’

शुरुआत से यूक्रेन के साथ खड़ा ब्रिटेन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के लिए 12 मिलियन डॉलर और इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के लिए 4 मिलियन डॉलर की भी पुष्टि की। ब्रिटेन यूक्रेनी सैनिकों के लिए हजारों विंटर किट भी भेज रहा है। सुनक से पहले ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भी पीएम पद ग्रहण करने के बाद जेलेंस्की को फोन कर पूर्ण समर्थन देने का वादा किया था। उनके पहले बोरिस जॉनसन भी युद्ध के दौरान रूसी हमलों के बीच कीव पहुंचे थे और जेलेंस्की के साथ सड़कों पर घूमते हुए नजर आए थे।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this