28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeजनसम्पर्कमहाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात — 15...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात — 15 फीट की शिव प्रतिमा, आदि योगी झांकी और भजन संध्या होंगे मुख्य आकर्षण

Published on

भोपाल

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के अवसर पर महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा विगत 12 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही भव्य शिव बारात का आयोजन इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और समिति द्वारा भगवान शिव की भव्य बारात निकालने की रूपरेखा तय कर ली गई है।

समिति के अध्यक्ष पंडित मनीष तिवारी ने बताया कि बाबा महाकाल एवं मां बगलामुखी को आमंत्रण पत्र प्रदान करने के साथ ही इस भव्य आयोजन की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शिव बारात में लगभग 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

शिव बारात में इस वर्ष कई आकर्षक झांकियां और धार्मिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। मुख्य आकर्षण के रूप में 15 फीट ऊंची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा, विशाल आदि योगी की झांकी, नासिक से मंगाए गए विशेष ढोल, बैंड-डीजे, डमरू दल, शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी, सुसज्जित रथ तथा पालकी में सवार बाबा भोलेनाथ का मुखौटा स्वरूप दर्शन शामिल रहेंगे।

इसके अलावा शिव बारात के दौरान भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा तथा भक्तिमय माहौल में भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में डूबेंगे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और समिति द्वारा सुरक्षा, व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है।

Read Also :- लाड़ली बहना योजना पर मंत्री का विवादित बयान: भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...