14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeजनसम्पर्कमहिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ता मध्य प्रदेश, 22 लाख से अधिक ‘लखपति...

महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ता मध्य प्रदेश, 22 लाख से अधिक ‘लखपति दीदी’ बनीं

Published on

भोपाल

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 31 दिसंबर 2025 तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत 22,77,814 महिलाएं सालाना एक लाख रुपये या उससे अधिक आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। इसी के साथ मध्य प्रदेश देश में सबसे ज्यादा ‘लखपति दीदी’ वाले राज्यों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि एक वर्ष पहले यह आठवें स्थान पर था। यह जानकारी संसद में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सामने आई है। आधुनिक कृषि और तकनीक के क्षेत्र में भी प्रदेश की महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना के तहत राज्य को 34 ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

प्रदेश के 89 स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रमाणित प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके माध्यम से वे अब खेतों में तरल उर्वरकों और कीटनाशकों का छिड़काव कर रही हैं।‘लखपति दीदी’ योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, बैंक ऋण और बाजार से जोड़ने की सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि वे कम से कम चार कृषि चक्रों या व्यवसायिक गतिविधियों के माध्यम से सालाना एक लाख रुपये की आय अर्जित कर सकें। इस योजना की घोषणा नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को लाल किले से की थी। प्रारंभ में इसका लक्ष्य 2 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित करना था, जिसे बाद में बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया। ‘नमो ड्रोन दीदी’ जैसी सहायक योजनाएं भी महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Read Also :- मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, 15 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this