10.8 C
London
Tuesday, February 24, 2026
Homeजनसम्पर्कस्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र पर  हमला, सीसीटीवी में कैद हुई...

स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र पर  हमला, सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत

Published on

भोपाल

राजधानी के टीला जमालपुरा क्षेत्र में 15 फरवरी की रात एक स्नूकर क्लब खून से लाल हो गया। वर्चस्व की लड़ाई में दो नाबालिग छात्रों ने अपने ही साथ कोचिंग पढ़ने वाले 10वीं के एक छात्र पर चाकू और छुरी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने महज 30 सेकंड के भीतर छात्र पर 27 बार वार किए। रविवार (22 फरवरी) को इस खौफनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। फिल्मी अंदाज में घुसे, फिर मचाया तांडव घटना गणेश चौक स्थित एक स्नूकर क्लब की है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 16 वर्षीय पीड़ित छात्र पूल खेल रहा था, तभी दो नाबालिग आरोपी फिल्मी अंदाज में क्लब के भीतर दाखिल हुए। उनके हाथ में धारदार चाकू और छुरी थी। बिना कुछ कहे वे सीधे छात्र पर टूट पड़े। वहां मौजूद अन्य बच्चे दहशत में आ गए। एक हाथ की कलाई छलनी, दूसरे की कटी उंगलियां हमला इतना बर्बर था कि पीड़ित छात्र की एक कलाई पर 10 से अधिक गहरे जख्म आए हैं। बचाव की कोशिश में उसके दूसरे हाथ की दो उंगलियां कट गईं। पीठ और कंधे पर भी गंभीर चोटें हैं। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

रंजिश: थप्पड़ का बदला लेने के लिए रची साजिश पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित और आरोपी दोनों ही 10वीं के छात्र हैं और एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते हैं। कुछ दिन पहले पूल गेम के दौरान वर्चस्व को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था, जिसमें पीड़ित ने आरोपियों को थप्पड़ मार दिए थे। इसी अपमान का बदला लेने के लिए आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। पुलिस की भूमिका पर खड़े हुए सवाल वारदात की गंभीरता के बावजूद टीला जमालपुरा पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में महज मारपीट की साधारण धाराओं में एफआईआर दर्ज की। यही नहीं, आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद नोटिस देकर थाने से ही छोड़ दिया गया।

Read Also :- आईटी पार्क  में खुले तार की चपेट में आने से बुजुर्ग माली की मौत

Latest articles

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय महासम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री भजनलाला शर्मा : शिक्षा और सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता

जयपुर भजनलाल शर्मा ने कहा कि विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय भारतीय संस्कृति का...

जबलपुर  ओवरब्रिज  हादसा: ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, लोक निर्माण मंत्री ने दिए एफआईआर के निर्देश

भोपाल जबलपुर में तीन साल पहले बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का एक हिस्सा ढहने के...

उपभोक्ताओं को झटका: मध्यप्रदेश में महंगी हो सकती है बिजली

भोपाल मध्यप्रदेश के एक करोड़ से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाला समय...

राजधानी में ‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट’ असुरक्षित तीन लाख का माल साफ

भोपाल राजधानी की पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं बदमाशों के कारण असुरक्षित होती जा रही हैं। शहर...

More like this