6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में कोरोना के 1,128 नए मरीज, पॉजिटिविटी रेट पहुंचा 6.5% से...

दिल्ली में कोरोना के 1,128 नए मरीज, पॉजिटिविटी रेट पहुंचा 6.5% से ऊपर

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. बीते एक हफ्ते में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 4% के स्तर से अब 6.56% तक पहुंच गया है. बीते 24 घंटे में दिल्ली के अंदर कोरोना के 1,128 नए मामले सामने आए हैं.हालांकि गुरुवार को एक राहत की खबर ये रही कि कोरोना से पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई. जबकि बुधवार को पिछले 24 घंटे में दो मरीजों की मौत दर्ज की गई थी. ये लगातार दूसरा दिन है जब राजधानी में कोरोना के 1,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में इस समय कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3,526 है. जबकि अस्पतालों में 192 मरीज भर्ती हैं.

हुए 17,000 से ज्यादा टेस्ट
पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 17,188 टेस्ट हुए हैं. वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 841 रही है. मतलब कि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. दिल्ली में बीते सप्ताह से कोरोना में उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले हफ्ते शुक्रवार को जहां संक्रमण दर 4.4% थी. वहीं कल बुधवार को 6.91% पर पहुंच गई. जबकि गुरुवार को भी संक्रमण दर 6.56% पर रही. इस हफ्ते मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 781 नए मामले सामने आए थे, लेकिन बुधवार को इसमें बड़ा उछाल दर्ज किया गया और नए मामलों की संख्या हजार के पार चली गई.

कोरोना के अलावा अब दिल्ली-एनसीआर में मंकीपॉक्स को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ रही है. रविवार को दिल्ली में मंकीपॉक्स का भी पहला मामला सामने आया. मंकीपॉक्स के लिए दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP Hospital) में 6 बेड का एक आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है. इसे लेकर केन्द्र सरकार की एहतियात बरतने की सलाह दी गई है, वहीं नई गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं. इस बीच सरकार के मंकीपॉक्स के टीके का ठेका देने की भी खबरें हैं.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...