18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय1600 लोगों को हिरासत में लिया! दिल्ली के प्रगति मैदान में लूट...

1600 लोगों को हिरासत में लिया! दिल्ली के प्रगति मैदान में लूट कांड के खुलासे की हैरतअंगेज इनसाइड स्टोरी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के प्रगति मैदान टनल लूट कांड का सच सामने आ गया है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लूट की पूरी कहानी बताई है। पुलिस नें इस लूट कांड में 7 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 5 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। यही नहीं पुलिस ने इस वारदात से जुड़े 1600 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसमें से 7 लोगों को गिरफ्तार किया। यही नहीं दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 350 सीसीटीवी भी खंगाले थे। हालांकि वीडियो में लूट को अंजाम देते 4 ही लोग दिखाई दिए हैं। इस लूट में दिल्ली के अलावा यूपी के बागपत और लोनी से भी दो लोग शामिल थे। इस खुलासे के बाद एक और सवाल है जो दिल्ली पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। आरोपियों ने टनल में व्यापारी से 2 लाख लूटे थे लेकिन पुलिस को उनके पास से 5 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसका भी पता लगाया जा रहा है।

1600 को हिरासत में लिया,ऐसे एक्टिव हुई दिल्ली पुलिस
दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में व्यापारी से हुई लूट के बाद राजधानी में लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे। दिल्ली पुलिस इसे चैलेंज मानते हुए लूट के दूसरे दिन ही एक्टिव मोड में आ गई। लूट के दो दिन बाद दिल्ली पुलिस ने रात में पेट्रोलिंग शुरु की और तलाशी अभियान को और तेज कर दिया। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में जवानों की फौज को 15 जिलों में तैनात किया गया जिससे लुटेरों की संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक गितिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि 7 आरोपियों को पकड़ने के लिए 1600 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसके साथ 2000 वाहनों को भी जब्त किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी 1600 आरोपियों को सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत हिरासत में लिया गया था। यही नहीं दो पुलिस कमिश्नर दीपेंद्र पाठक और सागर प्रीत हुड्डा की निगरानी में स्पेशल ड्राइव का भी संचालन किया गया था। लूट की वारदात के बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के प्रमुख स्थानों लाल किला, प्रगति मैदान टनल, मेन रोड और बॉर्डर एरिया पर भी कड़ी चेकिंग की थी।

खंगाले गए 350 सीसीटीवी
दिल्ली पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमने 48 घंटों के अंदर वारदात से जुड़े 350 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। यह सभी सीसीटीवी कैमरे प्रगति मैदान की ओर जाने वाले रूट में इंस्टाल किए गए हैं। हालांकि, चेहरे पर हेलमेट पहने होने के चलते पुलिस उनका चेहरा नहीं देख पाई। दिल्ली पुलिस ने इसके बाद पीड़ित जो पेशे से डिलेवरी एजेंट है, उसकी कंपनी के कर्मचारियों और उससे जुडे़ लोगों से भी पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि हमें पता चला कि इस लूट के मामले में 6 लोगों का हाथ है। हालांकि लूट के दौरान 4 लोग ही दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि पीड़ित के पास बहुत सारा पैसा था। बता दें कि पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 397(लूट या डकैती और हत्या का प्रयास) लगाई गई है।

Latest articles

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग से गिरकर महिला मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में रविवार...

मप्र सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज, नए वित्त वर्ष के पहले महीने में ही उधारी का सिलसिला तेज

भोपाल। मप्र की मोहन यादव सरकार नए वित्त वर्ष के पहले ही महीने में...

दहेज के खिलाफ अनूठी मिसाल : दूल्हे ने ठुकराए 25 लाख नकद और 15 तोला सोना, बोले- ‘हमें बहू नहीं, बेटी चाहिए’

भोपाल। समाज में जहां आज भी दहेज को प्रतिष्ठा का पैमाना माना जाता है,...

दक्षिण से ओबीसी तक: मंत्री कृष्णा गौर ने कांग्रेस के 3 ‘भ्रामक दावों’ की खोली पोल

भोपाल। मप्र विधानसभा में नारी शक्ति संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...