14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालदक्षिण से ओबीसी तक: मंत्री कृष्णा गौर ने कांग्रेस के 3 ‘भ्रामक...

दक्षिण से ओबीसी तक: मंत्री कृष्णा गौर ने कांग्रेस के 3 ‘भ्रामक दावों’ की खोली पोल

Published on

भोपाल। मप्र विधानसभा में नारी शक्ति संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस द्वारा विधेयक को लेकर फैलाए जा रहे भ्रमों का सिलसिलेवार जवाब देते हुए विपक्ष की “दोहरी राजनीति” को उजागर किया। श्रीमती गौर ने कांग्रेस की उन तीन मुख्य दलीलों को “तर्कहीन” बताया, जिनके आधार पर विपक्ष इस विधेयक को रोकने का प्रयास कर रहा है।

मंत्री गौर ने कांग्रेस के उस दावे को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि इस प्रस्ताव से दक्षिण भारतीय राज्यों की सीटों में कमी आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के प्रस्ताव में सभी राज्यों में सीटों की संख्या को 50% के समान अनुपात में बढ़ाने का प्रावधान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किसी भी राज्य के प्रतिनिधित्व पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विपक्ष द्वारा ओबीसी महिलाओं को आरक्षण न मिलने के दावे पर गौर ने स्वयं का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “मैं खुद ओबीसी समाज से आती हूँ। कांग्रेस ने कभी भी पिछड़ों को संगठन या सत्ता में वास्तविक प्रतिनिधित्व नहीं दिया, जबकि भाजपा ने हमेशा इस वर्ग को सम्मान दिया है। कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर समाज को बांटने का काम कर रही है।” तीसरे दावे पर प्रहार करते हुए श्रीमती गौर ने कांग्रेस पर ‘मुस्लिम तुष्टिकरण’ का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है।

कांग्रेस जानबूझकर इस मुद्दे को हवा दे रही है। उन्होंने कांग्रेस के पुराने रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस ने महिलाओं के हितों के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दी थी। श्रीमती गौर ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इस ऐतिहासिक विधेयक का विरोध कर देश की मातृशक्ति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर अब देश और प्रदेश की महिलाओं के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है और महिलाएं इस अपमान का जवाब आने वाले समय में जरूर देंगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...