22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

Published on

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात बेंगलुरु स्थित लोकभवन में रविवार को आयोजित हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक विषयों, लोक कल्याणकारी योजनाओं और आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने इस भेंट को एक सुखद अवसर बताते हुए राज्यपाल को राजस्थान में चल रहे विकास कार्यों और ‘राइजिंग राजस्थान’ जैसे निवेश अभियानों की प्रगति से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है और प्रदेश तकनीकी व कृषि नवाचारों के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों के साथ आयोजित स्थापना दिवस समारोह और ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’ (GRAM) रोड शो की सफलता के बारे में भी चर्चा की। इस शिष्टाचार भेंट को दोनों राज्यों के बीच मजबूत समन्वय और राजनीतिक शिष्टाचार के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

 

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...