22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यमनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

Published on

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। श्रमिकों के डिजिटल वेरिफिकेशन यानी ई-केवाईसी (e-KYC) पूर्ण करने के मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है। भारत सरकार द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे विकसित राज्यों को पीछे छोड़ते हुए 97.11 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

प्रदेश में अब तक लगभग 56.87 लाख से अधिक श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है। इस डिजिटल प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य फर्जी जॉब कार्डों को समाप्त करना और वास्तविक लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करना है। इस उपलब्धि से न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ी है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भर में योजनाबद्ध तरीके से विशेष अभियान चलाया गया।

मुख्यमंत्री ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीब और श्रमिक वर्ग को योजनाओं का पारदर्शी लाभ दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय ग्राम स्तर पर कार्यरत टीमों और विभागीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा, “ई-केवाईसी से फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लगी है। अब हमारा लक्ष्य शेष बचे प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण कर छत्तीसगढ़ को 100 प्रतिशत ई-केवाईसी वाला राज्य बनाना है।”

 

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...