15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के बंद हुक्का बार में 17 साल के लड़के की हत्या,...

दिल्ली के बंद हुक्का बार में 17 साल के लड़के की हत्या, सिर में मारी गई गोली

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली में बंद पड़े हुक्का बार में 17 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर तीन बजे किसी ने पीसीआर कॉल की और कहा की सात-आठ लड़कों ने आकर एक लड़के को गोली मार दी है.

फोन आने के बाद पुलिस की टीम तुरंत गोविंदपुरी एक्सटेंशन में एक इमारत के पहले तल पर पहुंची जहां चोरी छिपे हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था. वहां खून बिखरा था और कुछ टिश्यू भी पड़े थे. पुलिस के मुताबिक इस हुक्का बार को 1 अप्रैल को ही बंद करा दिया गया था.

मौके पर पूछताछ में पुलिस को पता लगा की घायल को कुछ लोग एम्स हॉस्पिटल लेकर गए है. हॉस्पिटल पहुंचने पर पुलिस को जानकारी मिली कि पीड़ित की मौत हो गई थी. युवक के सिर में गोली मारी गई थी. पीड़ित की पहचान 17 साल के कुणाल के रूप में हुई है.

पुलिस ने जब इस हत्या की जांच शुरू की तो पता चला कि इस वारदात में कुछ स्थानीय लड़के ही शामिल हैं. पुलिस ने उसमें एक की पहचान भी कर ली जो कि नाबालिग है.वहीं राहुल नाम के एक युवक को भी पैर में गंभीर चोट लगी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई और दावा कर रही है कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

 

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एनएचपीसी ओएफएस: केंद्र सरकार 71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) की शुरुआत के साथ ही...

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार...

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...