11.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयLGBT समुदाय के 2 बांग्लादेशी लड़कों से कुकर्म, गे-डेटिंग एप से हुई...

LGBT समुदाय के 2 बांग्लादेशी लड़कों से कुकर्म, गे-डेटिंग एप से हुई थी मुलाकात

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के शकरपुर इलाके में 2 बांग्लादेशी नागरिकों के साथ कुकर्म और मारपीट की घटना हुई. इस मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी दोनों ‘गे’ डेटिंग एप से जुड़े थे. पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी अचिन गर्ग के मुताबिक 18 अक्टूबर की रात एक बजे शकरपुर थाने को सूचना मिली कि 2 बांग्लादेशी नागरिकों के साथ कुकर्म हुआ है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि 22 साल का बांग्लादेशी लड़का A (काल्पनिक नाम) शकरपुर इलाके में बिहार के 27 साल के लड़के B के साथ रहता है

LGBT समुदाय से जुड़े 2 बांग्लादेशी युवकों के साथ कुकर्म
दोनों ही LGBT समुदाय से हैं, A दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है. कुछ दिन पहले वो ‘गे’ डेटिंग एप के जरिए एक अन्य C नाम के लड़के से संपर्क में आया और दोनों करीब आ गए. इसी बीच A का बांग्लादेशी दोस्त C बांग्लादेश से आया फिर तीनों A,B,C साथ रहने लगे और तीनों ही LGBT समुदाय जुड़े हैं.

17 अक्टूबर की रात A और C शकरपुर इलाके में रामलीला देखने गए. रात साढ़े 11 बजे जब दोनों वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में A की मुलाकात अपने डेटिंग एप वाले दोस्त X से हुई. X के साथ 2 लड़के और थे. इस दौरान X ने A से संबंध बनाने के लिए कहा तो A ने मना कर दिया. लेकिन उसने बताया कि उसका दोस्त C भी ‘गे’ है. इसके बाद X और C संबंध बनाने के लिए राजी हो गए फिर पांचों लोग पार्क में गए.

बांग्लादेशी युवकों के साथ पार्क में कुकर्म
इसी बीच X के 2 और दोस्त पार्क में आ गए. इसके बाद X ने अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर A और उसके दोस्त C की पिटाई की और उनके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए. घटना के बाद A और C घर गए और उन्होंने पूरी घटना की जानकारी अपने दोस्त B से बताई. फिर B ने पीसीआर कॉल कर इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने 323/377/34 IPC में केस दर्ज किया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
बांग्लादेशी नागरिकों के साथ इस तरह की घटना को देखते हुए 20 पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई. पुलिस ने आसपास के करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और एरिया के LGBT समुदाय से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की. इसके बाद तीन आरोपी 20 साल का देवाशीष वर्मा 21 साल का सुरजीत और 20 साल का आर्यन पकड़ा गया. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...