11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi में जिम मालिक से मांगी गई 2 करोड़ की रंगदारी, इस...

Delhi में जिम मालिक से मांगी गई 2 करोड़ की रंगदारी, इस कुख्यात गैंगस्टर के नाम से आई कॉल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के नांगलोई में स्थित एम्पायर जिम के मालिक से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है. कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास गुर्गे दीपक बॉक्सर के नाम से आई इंटरनेशनल कॉल में कहा गया कि यदि जान बचानी है, तो जिम मालिक को उन्हें दो करोड़ रुपए देने होंगे. इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस विदेश से आए इस कॉल की जांच शुरू कर दी है.

गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और फिरौती के कई मामले दर्ज हैं. वो हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर का रहने वाला है. वो आठ साल पहले तब चर्चा में आया था जब उसने गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र मान उर्फ गोगी को पुलिस हिरासत से भगा ले गया था. इसके बाद खुद उस गैंग का मुखिया बन गया. इसी बीच वो लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया.

दो दिन पहले ही लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोगी गैंग के शूटर्स ने नांगलोई इलाके में प्लाईवुड शोरूम पर फायरिंग की थी. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. इसमें साफ देखा गया कि बेखौफ बदमाशों कैसे घटना को अंजाम दिया था. बदमाश हाथ में एक पर्ची लिए दुकान में दाखिल हुए. तीन गेट पर रुक गए. उनमें से एक पर्ची लेकर अंदर गया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा.

गोलीबारी के बाद उसने प्लाईवुड शोरूम में मौजूद मालिक को पर्ची दे दिया, जिसमें गैंग का नाम और रंगदारी के लिए मांगी गई रकम लिखी थी. फिर सभी बदमाश एक साथ बाहर निकल गए. बाहर निकलने के बाद भी उन्होंने फायरिंग की, ताकि दहशत कायम रहे. इस गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी की हत्या हो चुकी है, अब इस गैंग की कमान गैंगस्टर दीपक बॉक्सर संभाल रहा है.

बताते चलें कि इस वक्त पूरे देश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने खौफ कायम कर रखा है. पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला, करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उसका गैंग चर्चा में है. दिल्ली-एनसीआर में आए दिन उसके गुर्गे बिल्डरों, प्रॉपर्टी डीलरों और व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे हैं. डर कायम करने के लिए उनके घरों पर गोलीबारी करते हैं.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ सैकड़ों मामले दर्ज हैं. वो जेल में बंद रहकर भी अपना गैंग ऑपरेट करता है. उसके गैंग की कमान उसका दोस्त गोल्डी बराड़ और छोटा अनमोल बिश्नोई संभाल रहे हैं. ये दोनों कनाडा में बैठकर गैंग को चलाते हैं. लॉरेंस के इस क्राइम नेटवर्क में करीब एक हजार लोग जुड़े हैं, जिसमें शार्प शूटरों की बड़ी संख्या है. ये गैंग ज्यादातर नए लोगों से वारदात कराता है.

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...