9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के कार शोरूम पर चली अंधाधुंध 20 गोलियां, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ...

दिल्ली के कार शोरूम पर चली अंधाधुंध 20 गोलियां, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ से जुड़े तार, फिर मांगे 5 करोड़

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में बदमाशों का शोरूम पर फायरिंग करने का सिलसिला लगातार जारी है। आज देर शाम पश्चिमी दिल्ली के नारायणा थाना इलाके में एक शोरूम पर चली कई राउंड गोलियों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। बताया गया कि गोलियों की संख्या 20 से ज्यादा थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बड़ी रकम की रंगदारी भी मांगी गई है। रकम कितनी मांगी गई, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन बताया गया कि रकम 5 करोड़ थी।

पूरी घटना जानिए
यह वारदात कार स्ट्रीट शोरूम पर हुई है,जो नारायणा रोड पर है और इस शोरूम से कुछ दूरी पर आगे जाकर नारायण थाना भी है। शाम गोलियां चलने के बाद वहां पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस के अलावा आपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची। अभी तक की छानबीन में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह फायरिंग डराने के लिए की गई थी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले तिलक नगर में भी इसी तरह कार शोरूम पर फायरिंग हुई थी। उस वक्त भी कई राउंड गोलियां चली थीं।

गैंगस्टर हिमांशू भाऊ से जुड़े तार?
पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में आज शाम हुई फायरिंग की घटना के तार कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ से जुड़ते दिख रहे हैं। हिमांशु भाऊ ने कुछ दिन पहले फ्यूजन कार शोरूम वाले को धमकी दी थी। उससे भी 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। हिमांशु ने फ्यूजन कार शोरूम वाले के साथ इस कार शो रूम के मालिक को धमकी दी थी।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...