11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय24 घंटे पहले बारिश की बौछारों के साथ गरजा था, आज धुआं-धुआं...

24 घंटे पहले बारिश की बौछारों के साथ गरजा था, आज धुआं-धुआं क्यों है दिल्ली का आकाश

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का मिजाज कुछ इस तरह बदला कि लोग चौंक गए। आकाश में हर तरफ धुआं-धुआं फैला सा नजर आ रहा है। ताज्जुब की बात है कि ना सर्दियों का सितम है और ना मॉनसून का मौसम, तो फिर अचानक ये आसमान क्यों रूठ गया है। दरअसर धूल भरी आंधी के बाद आसमान में धुएं की चादर दिखाई देना शुरू हुई है। दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी का स्तर भी घटा है। 24 घंटे पहले ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई थी, लेकिन अब हालात एकदम अलग हैं।

बीती रात दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर धूल भरी आंधी आई। इससे वहां विजिबिलिटी 4500 मीटर से घटकर 1200 मीटर हो गई। यह सब रात 10 बजे से 11:30 बजे के बीच हुआ। अचानक तेज हवाएं चलने के कारण ऐसा हुआ। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

दिल्ली और NCR में धूल भरी हवाओं के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। हवा की गुणवत्ता भी गिरकर ‘खराब’ श्रेणी में आ गई। विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिन में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है। धूल के कारण PM 10 की मात्रा बढ़ गई, जिससे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। गुरुवार सुबह 9 बजे औसत AQI 249 दर्ज किया गया, जो कि ‘खराब’ था। एक दिन पहले यह 135 था, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

एक्सपर्ट ने क्या बताया?
IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के जेनामणि ने बताया कि धूल भरी हवाएं बुधवार रात 10 बजे के आसपास शुरू हुईं। उन्होंने कहा कि विजिबिलिटी 4,500 मीटर से घटकर 1,200 मीटर हो गई। जेनामणि ने कहा, ’30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलीं… फिर हवा की गति 3-7 किमी/घंटा हो गई और यह लगभग शांत हो गई. सफदरजंग और पालम में दृश्यता 1,200 मीटर और 1,500 मीटर के बीच रही और हवा में धूल छाई रही।’

कब होगा प्रदूषण का स्तर सामान्य?
पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 17 मई के बीच प्रदूषण का स्तर सामान्य स्तर पर रहेगा। इसके बाद 6 दिनों तक प्रदूषण का स्तर सामान्य से खराब स्तर पर रह सकता है। बुधवार को हवाओं की गति 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। 15 मई को हवाओं की गति 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे, 16 मई को हवाओं की गति 15 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक, 17 मई को हवाओं की रफ्तार 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...