12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 27 करोड़ की घड़ी, सोना ही नहीं...

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 27 करोड़ की घड़ी, सोना ही नहीं हीरा भी जड़ा है, आप भी देखिए यह खास वॉच

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हवाई अड्डे पर कथित तौर पर सात लग्जरी कलाई घड़ियों की तस्करी करने के आरोप में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उसके पास से बरामद घड़ियों में से एक सोने की बनी है जिस पर हीरे जड़े हैं और उसकी कीमत 27.09 करोड़ रुपये है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क आयुक्त जुबेर रियाज कामीली ने कहा कि कीमत के लिहाज से यह वाणिज्यिक या विलासिता (लग्जरी) के सामानों की सबसे बड़ी जब्ती है। उन्होंने कहा, ‘मूल्य के संदर्भ में यह एक बार में 60 किलोग्राम सोना जब्त करने के बराबर है’

27 करोड़ की सोने की घड़ी, बाकी 6 घड़ियों के बारे में भी जानिए
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंगलवार को दुबई से यहां पहुंचे आरोपी यात्री को सीमा शुल्कविभाग के अधिकारियों ने रोका। आरोपी भारतीय नागरिक है। बयान में कहा गया कि उसके सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान सात कलाई घड़ियां बरामद हुईं। ये घड़ियां- जैकब एंड कंपनी, पियाजे लाइमलाइट स्टैला , रोलेक्स ओयस्टर पर्पेप्चुअल डेट जस्ट , रोलेक्स ओयस्टर पर्पेप्चुअल डेट जस्ट , रोलेक्स ओयस्टर पर्पेप्चुअल डेट जस्ट और रोलेक्स ओयस्टर पर्पेचुअल डेट जस्ट हैं। इसमें बताया गया कि अकेले जैकब एंड कंपनी की एक घड़ी की कीमत 27.09 करोड़ रुपये है।

कस्टम विभाग ने क्या कहा
दिल्ली सीमा शुल्क द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि इन घड़ियों के अलावा, यात्री के पास से 28.17 करोड़ रुपये की कुल कीमत के हीरे जड़ित सोने का ब्रेसलेट और एक आईफोन 14 प्रो 256 जीबी की बरामदगी भी हुई है। घड़ियों को जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी यात्री और उसके चाचा का दुबई में महंगी घड़ियों का एक शोरूम है, जिसकी शाखाएं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अन्य स्थानों पर भी हैं।

नाम न जाहिर करने की इच्छा व्यक्त करते हुए अधिकारी ने कहा, ‘वह उन्हें दिल्ली में एक हाई-प्रोफाइल क्लाइंट को देने के लिए ले जा रहा था। यात्री को इस ग्राहक से, दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में मिलना था, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह गुजरात का रहने वाला है। ग्राहक हालांकि उससे मिलने नहीं पहुंचा। अभी तक आरोपी ने ग्राहक के नाम का खुलासा नहीं करते हुए कहा है कि उसे अपनी जान का डर है।’ दिल्ली सीमा शुल्क जोन के मुख्य आयुक्त सुरजीत भुजबल ने कहा, ‘दिल्ली हवाई अड्डे पर सतर्क सीमा शुल्क अधिकारियों ने यातायात के भारी दबाव के बावजूद यह (जब्ती) संभव बनाया।’ दिल्ली सीमा शुल्क जोन के मुख्य आयुक्त सुरजीत भुजबल ने कहा, ‘दिल्ली हवाई अड्डे पर सतर्क सीमा शुल्क अधिकारियों ने यातायात के भारी दबाव के बावजूद यह (जब्ती) संभव बनाया।’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...