16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में कोरोना से 19 से 27 अप्रैल के बीच हुईं 40...

दिल्ली में कोरोना से 19 से 27 अप्रैल के बीच हुईं 40 मौतें, केस घटने के बीच यह आंकड़ा दे रहा टेंशन

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में बीते एक दो दिन से कम हुए हैं। एक समय जहां कोविड केस 1500 से ऊपर रिपोर्ट किए जाते थे वहीं बीते कल 865 मामले सामने आए। हालांकि इस बीच 19 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े पेश किए गए हैं। इस बीच कोविड-19 संबंधी कम से कम 40 मौत दर्ज की गईं हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण ज्यादातर बुजुर्ग रोगियों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों में गंभीर होता जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या कुल मिलाकर अभी कम नहीं हुई है और मामलों में कमी आने की शुरुआत होने संबंधी बात कहने से पहले अगले कुछ दिनों में संख्या पर नजर रखने की जरूरत है।

आंकड़ों से जानिए पूरी कहानी
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 20,37,061 हो गई है तथा महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 26,620 है। विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि गुरुवार को जिन सात लोगों की मौत हुई, उनमें से तीन मामलों में कोविड-19 मौत का प्रमुख कारण था। गत 19 से 27 अप्रैल तक की अवधि के दौरान, शहर के स्वास्थ्य विभाग ने 21 अप्रैल को बुलेटिन जारी नहीं किया। इस अवधि में, शहर में 19, 22 और 25 अप्रैल को कोविड संबंधी छह-छह मौत दर्ज की गईं।

दिल्ली में 19 से 27 के बीच ऐसे बढ़े-घटे मामले
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल को दिल्ली में 28.63 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 1,757 मामले दर्ज किए गए। 20 अप्रैल को, शहर में 26.75 प्रतिशत संक्रमण दर और कोविड संबंधी तीन मौतों के साथ 1,603 मामले दर्ज किए गए। दैनिक मामलों की संख्या 22 अप्रैल को 1,515 थी, जो 23 अप्रैल को 948 रही। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 29.42 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 689 मामले दर्ज किए गए और कोविड संबंधी तीन मौत दर्ज की गईं।

गिरावट की शुरुआत पर है नजर
दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सुरनजीत चटर्जी ने कहा, ‘मौतें हो रही हैं लेकिन ज्यादातर बुजुर्ग मरीज और सह-रुग्णता वाले लोग गंभीर रूप से संक्रमित हो रहे हैं।’ चटर्जी ने कहा, ‘युवा आबादी में, 20 से लेकर 40 साल की उम्र तक-लक्षण हैं लेकिन वे गंभीर या जानलेवा नहीं हैं। लगभग 13-14 कोविड मरीज वर्तमान में हमारे अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट की शुरुआत दिख रही है, उन्होंने कहा, “हमें अगले चार-पांच दिन मामलों की संख्या को देखना होगा। अगर यह बृहस्पतिवार को सामने आए मामलों की तुलना में कम रहती है, तो कहा जा सकता है कि यह गिरावट की शुरुआत है।’ दिल्ली में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,279 है जिनमें से 3,143 मरीज होम क्वारंटाीन में हैं।

Latest articles

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...

निजी कंपनी में तिलक-बिंदी और कलावा पर ‘बैन’, हिंदू उत्सव समिति का जोरदार प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीकों...

कर्ज चुकाने पहुंचे किसान पर ही बढ़ा ब्याज का बोझ, नियमों में फंसे किसान परेशान

भोपाल। मप्र में सहकारिता विभाग के नियम और गेहूं खरीदी की तारीखों के बीच...

बीजेपी पार्षद के ‘लापता’ होने के बंटे पम्पलेट्स जानकारी देने वाले को 5 हजार का इनाम घोषित

भोपाल। राजधानी के वार्ड-61 (अवधपुरी क्षेत्र) में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई,...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...